उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 10 मौतें:MP में कोटे से कम बारिश, UP-हरियाणा समेत 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बंद हो गया है। हाईवे बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। वहीं, रविवार को बिहार के बांका में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। झारखंड में भी बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 15.4 इंच बारिश हुई है, जबकि 18.5 इंच बारिश हो जानी चाहिए थी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राज्य में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 km घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। हरियाणा में 3 और 4 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीर देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

दुर्ग में जुआ-सट्टा पर कार्रवाई,7 महीने में 477 आरोपी गिरफ्तार:20 मामलों में 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त, ऑनलाइन सट्टा गिरोहों पर तकनीकी जांच तेज

पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर कार्रवाई नहीं होगी:दावा- दिल्ली पुलिस बोली प्रधानमंत्री ने माफ कर दिया, इसलिए एक्शन नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *