महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही:5 की मौत; 3 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना की 3 तस्वीरें… बिल्डिंग को खतरनाक घोषित किया गया था नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में 48 कमरे थे, जिसमें हर मंजिल पर 12 कमरे बने हुए थे। निगम ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। बचाव कार्य में जुटी कई एजेंसियां घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), ठाणे आपदा मोचन बल (TDRF) और स्थानीय दमकल विभाग की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। —————— ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर के मच्छरहाई मार्केट में जर्जर इमारत ढही,VIDEO:पांच मिनट पहले ही बाहर आए थे मजदूर, चार महीने पहले खाली कराई थी दुकान जबलपुर के व्यस्त फुहारा क्षेत्र स्थित मच्छरहाई मार्केट में एक जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि इमारत में मरम्मत कार्य कर रहे मजदूर समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

भारत में सोने की मांग में 6% की गिरावट:सरकार ने माना- ई-20 पेट्रोल से BS-3 गाड़ियों को नुकसान, बिटचैट में इस्तेमाल हुआ एप बिना इंटरनेट इंस्टॉल होगा

सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 78,050 पर पहुंचा:निफ्टी में भी 30 अंक की तेजी, यह 24,350 पर कारोबार कर रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *