बीजेपी नेता के बेटे ने ड्राइवर को पीटा…VIDEO:कमिश्नर के ड्राइवर ने जोन अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ की शिकायत, निगम ऑफिस बुलाकर पीटने का लगाया आरोप

रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी पार्षद मुरली शर्मा के बेटे अनिल शर्मा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता योगेन्द्र साहू (26), निवासी मठपुरैना ने पुलिस को बताया कि वह जोन क्रमांक-4 में जोन आयुक्त दिव्या चन्द्रवंशी के वाहन चालक हैं। उनके अनुसार, 30 जुलाई को अनिल शर्मा ने उन्हें नगर निगम कार्यालय में बुलाया। वहां पहुंचते ही उसने कथित तौर पर “तू ही मैडम का ड्राइवर है” कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। योगेन्द्र का आरोप है कि विरोध करने पर अनिल शर्मा ने जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस घटना में उनके सिर और हाथ की कलाई में चोट आई है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला जोन आयुक्त दिव्या चन्द्रवंशी के साथ भी अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई। पूर्व में भी कर चुका मारपीट पीड़ित का यह भी दावा है कि आरोपी पहले भी निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर चुका है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनिल शर्मा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी अनिल शर्मा पर केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

More From Author

उमेश पटेल का समर्थन करने पर कांग्रेस नेता को नोटिस:पूर्व अध्यक्ष को प्रभारी महामंत्री ने दिया नोटिस, PCC अध्यक्ष पद की पोस्ट बनी विवाद की वजह

कटघोरा में वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण पर सवाल:ब्रॉन्ज के नाम पर कंक्रीट के इस्तेमाल का आरोप,भाजपा ने की कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *