अहमदाबाद विमान हादसे की वजह फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी नहीं थी। यह जानकारी सरकार ने राज्यसभा में बुधवार को दी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि विमान निर्माता कंपनी के एडवांस टेस्ट में भी इस सिस्टम में किसी तरह की खामी सामने नहीं आई है। हालांकि, पिछले साल जारी AAIB की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद हो गए थे। इससे दोनों इंजन बंद हो गए थे। पिछले साल 12 जून 2025 को लंदन जाने वाली AI-171 फ्लाइट मेघानीनगर में बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराकर क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 241 पैसेंजर और जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा था। पहले देखिए हादसे की फुटेज अंतिम रिपोर्ट में देरी से सरकार ने इनकार किया शुरुआती रिपोर्ट में क्या सामने आया था पिछले साल जारी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद हो गए थे। इससे दोनों इंजनों में ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई और इंजन बंद हो गए। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में दोनों पायलटों के बीच हुई एक संक्षिप्त बातचीत भी दर्ज हुई थी। इसमें एक पायलट दूसरे से पूछता सुनाई देता है कि स्विच क्यों बदले गए, जबकि दूसरा पायलट ऐसा करने से इनकार करता है। इसके बाद यह सवाल उठा कि स्विच किसी पायलट ने बदले थे या इसके पीछे कोई तकनीकी खराबी थी। सरकार ने फिलहाल अंतिम जांच रिपोर्ट जारी करने की कोई तारीख नहीं बताई है। मुरलीधर मोहोल ने कहा कि जांच अभी जारी है और सभी संभावित कारणों की पड़ताल पूरी होने के बाद ही रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। अब पढ़िए अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बारे में 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस हादसे में जिंदा बचा था। फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, विमान का आखिरी सिग्नल 190 मीटर (625 फीट) की ऊंचाई पर मिला, जो उड़ान भरने के तुरंत बाद आया था। भारत के सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बताया कि विमान ने 12 जून की दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को मेडे कॉल (इमरजेंसी मैसेज) भेजा, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला। DGCA के अनुसार, विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू सहित कुल 242 लोग सवार थे ————————————— ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद प्लेन क्रैश जिस हॉस्टल पर हुआ था,वह फिर बनेगा:सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टल पर ₹105 करोड़ खर्च होंगे, 236 डॉक्टर रहेंगे गुजरात के अहमदाबाद में पिछले साल जून में जिस हॉस्टल पर गिरकर प्लेन क्रैश हुआ था, उसकी जगह अब नया आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टल बनाया जाएगा। गुजरात सरकार ने सिविल अस्पताल के पास असरवा स्थित न्यू मेंटल कैंपस में ₹105 करोड़ की लागत से 9 मंजिला हॉस्टल और कैंटीन ब्लॉक बनाने का फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ें…
