भाजपा बोली- छात्रों के संसद मार्च में गोली नहीं चली:राहुल गांधी ने लोकसभा में झूठ बोला; कांग्रेस शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी

‘छात्रों के संसद मार्च में गोली चलने’ के राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल ने लोकसभा में झूठ बोला है। पात्रा ने बताया कि संसद मार्च में छात्रों पर गोली चलाई गई। इसका भाजपा खंडन करती है। राहुल ने कहा कि गोली चलाने का आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया। ये भी झूठ है, क्योंकि गोली चली नहीं तो आदेश कहां से देंगे। उन्होंने बताया कि जहां भी विरोध या प्रदर्शन होता है और वहां फोर्स होती है तो उस इलाके की कमान मजिस्ट्रेट के पास होती है। मजिस्ट्रेट ही ऑन द स्पॉट निर्णय लेता है कि गोली चलानी चाहिए या नहीं। गृह मंत्री निर्णय नहीं लेते। राहुल ने कहा- छात्रों ने बताया कि वे अंधभक्त नहीं बनेंगी राहुल ने कहा, ‘गरीब बच्चों से लाखों लाख रुपए लिए गए। एक परीक्षा में पेपर लीक होता है। दूसरे में कुछ और दिक्कत होती है। ये बहुत गलत है। सिस्टम पर RSS का कब्जा हो चुका है।’ राहुल ने कहा, ‘राजनाथ सिंह ने कहा कि हम UPA नहीं हैं, हमारे मंत्री कभी इस्तीफा नहीं देते। वे सही कह रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिखावटी है क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान ने कभी शिक्षा मंत्रालय नहीं चलाया। शिक्षा मंत्रालय को चलाने वाला संगठन RSS है।’ प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग को देख लीजिए…

More From Author

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल:यूपी में कार ट्रक से टकराई, कमर-पैर पर चोट, बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गए थे

अहमदाबाद विमान हादसे की वजह फ्यूल-स्विच में खराबी नहीं:सरकार ने संसद में बताया; पहले दावा था कि इसी वजह से इंजन बंद हुए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *