BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल:यूपी में कार ट्रक से टकराई, कमर-पैर पर चोट, बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गए थे

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधानसभा से विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यूपी के झांसी और ललितपुर के बीच उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उन्हें कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल, उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार किरण देव अपने निजी कार्यक्रम के सिलसिले में बागेश्वर धाम गए थे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वे परिवार के साथ वहां पहुंचे थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि झांसी-ललितपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे के समय किरण देव जिस वाहन में सवार थे, उसमें उनके साथ PSO थे, वहीं परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में थे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनके करीबियों का कहना है कि किरण देव को गंभीर खतरा नहीं है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। फिलहाल हादसे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

अमेरिका ने इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट पर रोक लगाई:देश की सुरक्षा को खतरा बताया; चीन बोला- बेवजह हमारी कंपनियों को निशाना बनाना गलत

भाजपा बोली- छात्रों के संसद मार्च में गोली नहीं चली:राहुल गांधी ने लोकसभा में झूठ बोला; कांग्रेस शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *