कांकेर में मलेरिया से 3 बच्चों समेत 4 मौतें:32 लोग पॉजिटिव, बॉयज हॉस्टल में फैला इनफेक्शन; टीमों ने शुरू की स्क्रीनिंग

छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर जिले कांकेर में मलेरिया से 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें 3 स्टूडेंट और 1 महिला शामिल है। चारों मौत के मामले अलग-अलग इलाके के हैं। सरडी, डोमारगढ़, मदेपोटे और चिचगांव गांव में मलेरिया फैला हुआ है, यहां 32 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, सभी का अलग-अलग हॉस्पिटल में इलाज जारी है। सरडी के बॉयज हॉस्टल में 11 स्टूडेंट्स पॉजिटिव थे, इनमें एक मौत हुई है। सरकारी हॉस्टल में रहने वाले 2 स्टूडेंट की मौत हुई है। इसके अलावा डोमारगढ़ में 3 बहने पॉजिटिव मिले थे, इनमें एक 9 साल की बच्ची की मौत हुई है। मलेरिया से जान गंवाने वाले शामिल है: हॉस्टल में 22 जुलाई तक कोई संक्रमित नहीं था सरकारी हॉस्टल आदिम जाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त जया मनु ने बताया कि 22 जुलाई को सभी छात्रावासों में बच्चों की मेडिकल जांच कराई गई थी। उस समय कोई भी बच्चा मलेरिया संक्रमित नहीं मिला था। हालांकि, 24 जुलाई के बाद अचानक मलेरिया के मामले सामने आने लगे। किट में रिपोर्ट पॉजिटिव, स्लाइड टेस्ट में नेगेटिव 27 जुलाई को भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम चिचगांव निवासी राकेश्वरी कोला (25) की मलेरिया से मौत हो गई। मितानिन ने किट (मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट) से जांच कराई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मितानिन ने उन्हें दवाइयां भी दी थीं, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। देर रात तबीयत बिगड़ने पर राकेश्वरी को भानुप्रतापपुर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मितानिन की रिपोर्ट को खारिज करते हुए बताया कि डॉक्टरों के स्लाइड टेस्ट में रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अलग-अलग हॉस्पिटल में चल रहा इलाज जिले में मलेरिया की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वर्तमान में 10 से अधिक स्टूडेंट अलग-अलग अस्पतालों में मलेरिया का इलाज करा रहे हैं, जबकि 2 छात्रों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। छात्रावासों और आश्रमों में कैंप लगाकर बच्चों की जांच की जा रही है, साथ ही गांवों में घर-घर जाकर भी मलेरिया की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री और सचिव ने की मीटिंग मलेरिया के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और सचिव अमित कटारिया मंगलवार (28 जुलाई) को कांकेर पहुंचे थे। जहां उन्होंने बस्तर संभाग के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीटिंग कर मलेरिया के रोकथाम के लिए कड़े निर्देश भी दिए थे, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में नजर नहीं आ रही है। CMHO ने मलेरिया से महिला की मौत को किया खारिज चिचगांव में महिला की मलेरिया से मौत के मामले में CMHO डॉ. आरसी ठाकु ने कहा कि मितानिन की किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन डॉक्टरों द्वारा किए गए स्लाइड टेस्ट और अस्पताल की जांच में रिपोर्ट नेगेटिव मिली। उन्होंने कहा कि कभी-कभी किट में फॉल्स पॉजिटिव रिपोर्ट आ सकती है, जिसकी पुष्टि स्लाइड टेस्ट से होती है। डॉक्टर के अनुसार, महिला का स्लाइड टेस्ट भी नेगेटिव था। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 32 मामले पॉजिटिव मिले हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। जांच और इलाज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्या है मलेरिया का इलाज? मलेरिया के लिए कोई भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इससे या तो बचाव किया जा सकता है या बीमार होने पर इलाज। इलाज में मलेरिया की कुछ दवाओं (एंटी मलेरिया ड्रग) के साथ बुखार की दवा दी जाती है। मलेरिया के इलाज में एंटी मलेरिया ड्रग लेने जरूरी होते हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। अगर दवा खाने के बाद इस तरह के साइड इफेक्ट्स दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जैसे- गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इश्यूज सिरदर्द धूप से एलर्जी साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर कान में सीटी बजने की आवाज एनीमिया क्या हैं मलेरिया से बचने के उपाय? मलेरिया में सबसे बड़ा रिस्क ये है कि आप यह नहीं पहचान सकते हैं कि कौन सा मच्छर मलेरिया फैलाने वाला पैरासाइट लेकर आ रहा है। अगर किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां मच्छर ज्यादा हैं तो जरूरी है कि हम इनसे बचाव करें। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें 2 दिन में मलेरिया से 2 छात्रों की मौत: कांकेर के सरकारी हॉस्टलों के 11 स्टूडेंट पॉजिटिव मिले; CMHO बोले- अचानक हुआ आउटब्रेक छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीते 2 दिनों में मलेरिया से सरकारी हॉस्टल में रहने वाले 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। जबकि दूसरे हॉस्टल में रहने वाले 11 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट पर है। CMHO डॉ. आरसी ठाकुर ने कहा कि जिले में अचानक मलेरिया का आउटब्रेक सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान:हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे कमान, जापान में 19 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

अमेरिका ने इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट पर रोक लगाई:देश की सुरक्षा को खतरा बताया; चीन बोला- बेवजह हमारी कंपनियों को निशाना बनाना गलत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *