तेलंगाना में ट्रेनी IPS अफसर की तलाश, छेड़छाड़-ब्लैकमेलिंग का आरोप:महिला ट्रेनी अफसर बोली- जबरन कमरे में ले गया, वीडियो बनाकर पति को भेजा

तेलंगाना के हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) के एक ट्रेनी IPS अफसर के खिलाफ महिला ट्रेनी अफसर से छेड़छाड़, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे जबरन अपने कमरे में ले गया, मारपीट की, बिना सहमति के उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और वह वीडियो उसके पति को भेज दिया। शिकायत के बाद अत्तापुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ट्रेनी IPS अफसर पर साथी महिला अफसर के 5 आरोप कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज, एकेडमी ने भी जांच शुरू की महिला की शिकायत के आधार पर अत्तापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की यौन उत्पीड़न, पीछा करने (स्टॉकिंग), आपराधिक धमकी, मारपीट, महिला की गरिमा का अपमान, गलत तरीके से बंधक बनाने और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जबकि SVPNPA ने भी मामले में आंतरिक जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने 20 जुलाई को आत्महत्या की कोशिश की थी इसी मामले के बीच आरोपी ट्रेनी IPS अधिकारी ने 20 जुलाई को आत्महत्या की कोशिश की थी। वह अपने भाई के फ्लैट में बेहोश मिला, जिसके बाद उसे हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके पास शराब और सैनिटाइजर की बोतल मिली थी। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने कोई जहरीला पदार्थ लिया था या नहीं। बाद में आरोपी को डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसे बाद से वह फरार है। आरोपी ने महिला अफसर के आरोपों से किया इनकार आरोपी ट्रेनी IPS अधिकारी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उसने कहा कि उसे जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेगा। वहीं पुलिस महिला की शिकायत और आत्महत्या की कोशिश, दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। ———————— यह खबर भी पढ़ें… एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप:धर्म परिवर्तन की कोशिश भी हुई, VIDEO में रोते हुए बोली- मुझे छोड़ दो; 2 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना फरार नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के मामला सामने आया है। उसका आरोप है कि स्कूल का पुराना परिचित अयाज ताज मदारे उसे अपने काबू में रखता था। वह उससे कुछ धार्मिक शब्द पढ़वाता और फूंक मारता था। इसके बाद उसके साथ रेप करता और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

करेले के ढेर से निकला कोबरा, युवक को डसा:झाड़ियों से आकर छिपा था, बिलासपुर के बाजार में भगदड़ मची, सिम्स में इलाज जारी

ITR भरने के आखिरी 3 दिन:31 जुलाई तक फाइल नहीं करने पर ₹5000 तक लेट फीस लगेगी, इन 10 बातों का रखें ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *