रायपुर के ऑक्टोपस बार में लगी आग:हार्डवेयर की दुकान से फैली, चार दुकानें चपेट में आईं; गाड़ियां भी खाक, अब-तक उठ रहा धुआं

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, जो देखते ही देखते ऑक्टोपस बार समेत आसपास की चार दुकानों तक फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन सुबह तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। अब भी धुआं उठ रहा है। तेलीबांधा टीआई अजय झा के मुताबिक, आग हार्डवेयर दुकान से शुरू हुई थी। आग इतनी भीषण थी कि तेज बारिश के बावजूद उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

More From Author

अमेरिका-सऊदी ने इराक में हवाई हमले किए:ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर निशाना; जवाब में ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

बस्तर में पहली बार हुई हार्ट की सर्जरी:स्पेशियलिटी हॉस्पिटल CCSH में पहली बार मिट्राल वॉल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी सक्सेसफुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *