पहली स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव:छत्तीसगढ़ में लागू होगी खेल नीति, खेलों के लिए 100 करोड़ रुपए; विशेषज्ञों के सुझावों से बनेगा खिलाड़ियों का रोडमैप

छत्तीसगढ़ में जल्द नई खेल नीति लागू होगी। इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। मंगलवार को रायपुर में आयोजित पहली स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासकों, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, कोच और विशेषज्ञों ने प्रतिभा खोज, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और आधुनिक खेल अधोसंरचना का रोडमैप तैयार किया। खेल संचालक तनुजा सलाम ने बताया कि कॉन्क्लेव से मिले सुझावों को खेल नीति और राज्य की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि विशेषज्ञों के सुझाव दस्तावेजों तक सीमित नहीं रहेंगे। इसकी प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाएगी। समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस वर्ष बजट में 100 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इससे खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सरकार ने 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची भी मंजूर कर दी है। इन्हें सरकारी नौकरियों में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलिंपिक में करीब चार लाख और सरगुजा ओलिंपिक में साढ़े तीन लाख खिलाड़ियों की भागीदारी प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि का प्रमाण है। ट्राइबल गेम्स के 19 पदक विजेताओं का सीएम ने किया सम्मान सीएम ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के पदक विजेताओं को प्रोत्साहन राशि दी। वेटलिफ्टिंग में निकिता को गोल्ड, रिषिका को सिल्वर मिला। तैराकी में अनुष्का भगत, एथलेटिक्स में लक्ष्मण सोढ़ी, अभिषेक, डमरू कुमार, गजेंद्र ठाकुर और तिलक बारसे को सिल्वर, मनीष कुमार, तैराकी में निखिल खलको और भारोत्तोलन में लक्की बाबू ने ब्रॉन्ज हासिल किया। गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज विजेताओं को क्रमशः 2 लाख, 1.50 लाख और 1 लाख रुपए दिए गए। महिला फुटबॉल टीम को 22 लाख, पुरुष फुटबॉल टीम को 16.50 लाख और पुरुष हॉकी टीम को 9 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि मिली।

More From Author

नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त:3 साल पहले आदेश रद्द हुआ, पुरुषों के लिए भर्ती नहीं, स्वास्थ्य-PSC सचिव को नोटिस

देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; दो दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *