AC फटने से मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग:मरीजों को ICU में शिफ्ट किया गया, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू

राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड और आसपास के हिस्से में धुआं फैल गया। एहतियात के तौर पर मरीजों और उनके परिजनों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी में खराबी या उसके फटने से आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। पहले देखिए ये तस्वीरें-

More From Author

जापान के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप:सुनामी की चेतावनी जारी, 10 किमी की गहराई में केंद्र था

आधी रात तंत्र-मंत्र, घरों पर गोबर के निशान:बैगा ने बांधी गांव की सीमा, 24 घंटे बाहर निकलने पर रोक, सवनाही परंपरा आज भी कायम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *