BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फिट होकर टीम में लौट आए हैं। मध्य प्रदेश के 33 साल के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट और हालिया इंडिया-ए दौरे पर शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार राष्ट्रीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में रखा गया है लेकिन उनका सिलेक्शन उनकी फिटनेस के आधार पर होगा। जबकि नीतीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। दो मैचों की यह टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। सारांश जैन को डोमेस्टिक और इंडिया-ए के प्रदर्शन का इनाम मिला मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए के लिए दूसरे चार दिवसीय मैच में नाबाद 70 रन बनाए थे। इसके अलावा मैच में 6 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान भी खींचा। 33 साल के सारांश ने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 31.75 की औसत से 2,223 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 27.30 की औसत से 188 विकेट लिए हैं। वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सारांश के पास स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अपनी जगह मजबूत करने का अच्छा मौका होगा। राहुल-जायसवाल करेंगे ओपनिंग, गिल नंबर-4 पर भारतीय बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। साई सुदर्शन के साथ देवदत्त पडिक्कल भी टीम का हिस्सा हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभालेंगे, जबकि ध्रुव जुरेल रिजर्व विकेटकीपर होंगे। स्पिन में जडेजा, कुलदीप और मानव सुथार पर भरोसा स्पिन डिपार्टमेंट में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल टीम में शामिल हैं। टेस्ट डेब्यू में 7 विकेट लेने वाले मानव सुथार भी टीम में हैं। श्रीलंका के कई बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन भी चयनकर्ताओं की नजर में हैं। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच में 6 विकेट लेने के साथ नाबाद 70 रन बनाए थे। बुमराह, सिराज और प्रसिद्ध संभालेंगे तेज गेंदबाजी तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर होगी। श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में 10 विकेट लेने वाले गुरनूर बराड़ भी टीम में जगह बनाने के मजबूत दावेदार हैं। 15 अगस्त से शुरू होगी सीरीज भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के SSC मैदान पर होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकल में भारत की यह पहली विदेशी टेस्ट सीरीज होगी। भारत फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है। श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन। (नोट: साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का खेलना BCCI COE से फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगा। वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं।) ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड:शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में मेडल जीता भारत की शर्मिला धनकड़ ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की। यह मौजूदा खेलों में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इसी इवेंट में भारत की शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पूरी खबर…
