कांकेर में मलेरिया से 2 छात्रों की मौत:सरकारी-हॉस्टल में रहने वाले 11 छात्रों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव; कैंप लगाकर इलाज कर रहा स्वास्थ्य अमला

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीते दो दिनों में मलेरिया से सरकारी हॉस्टल में रहने वाले 2 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। जबकि दूसरे हॉस्टल में रहने वाले 11 स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट पर है। प्रभावित छात्रावासों और आसपास के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं। मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं और उनका इलाज भी किया जा रहा है। साथ ही सभी छात्रावासों में खास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। देखिए पहले ये तस्वीरें- तीन बहनों में एक की इलाज के दौरान मौत जानकारी के मुताबिक इरादाह और मर्दापोटी छात्रावास के 11 छात्र मलेरिया पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डोमाहर्रा के रहने वाली तीन सगी बहनों को तेज बुखार होने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें 9 साल की करीना विश्वकर्मा की 25 जुलाई को इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी दोनों बहनों का अस्पताल में इलाज जारी है। छात्रावास के छात्र की भी गई जान मर्दापोटी छात्रावास में कई छात्रों को बुखार और सिरदर्द की शिकायत हुई थी। जांच में 4 छात्र मलेरिया पॉजिटिव मिले। इनमें 9 साल के छात्र सुभाष कुमेटी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे घर ले गए थे। रविवार सुबह हालत गंभीर होने पर उसे दोबारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 22 जुलाई तक नहीं मिला था कोई संक्रमित आदिम जाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त जया मनु ने बताया कि 22 जुलाई को सभी छात्रावासों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराई गई थी। उस समय कोई भी बच्चा मलेरिया संक्रमित नहीं मिला था। हालांकि 24 जुलाई के बाद अचानक मलेरिया के मामले सामने आने लगे। CMHO बोले- अचानक हुआ आउटब्रेक CMHO डॉ. आरसी ठाकुर ने बताया कि जिले में अचानक मलेरिया का आउटब्रेक सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार छात्रावासों में जाकर जांच कर रही हैं। 22 जुलाई तक कोई भी बच्चा मलेरिया पॉजिटिव नहीं था, लेकिन 24 जुलाई के बाद हालात तेजी से बदले और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। ……………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में मलेरिया की दस्तक, 4 पॉजिटिव मरीज मिले: कोटा इलाके में 34 लोग बुखार से पीड़ित, कलेक्टर ने किया दौरा, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं बिलासपुर जिले के मलेरिया प्रभावित कोटा इलाके में बारिश के बाद मलेरिया ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। जंगली गांव में 4 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जबकि, 34 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। सभी के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

कॉकरोच पार्टी संस्थापक बोले- आगे की रणनीति जल्द बताएंगे:कल ही आंदोलन खत्म, थोड़ा समय दें; प्रदर्शनकारियों के ऊपर दर्ज केस हटाने पर बातचीत जारी

कॉकरोच जनता पार्टी संसद मार्च के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज:सुप्रीम कोर्ट में कार्रवाई के खिलाफ सुनवाई कल; CJI सूर्यकांत की बेंच में पहुंचीं 2 याचिकाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *