सराफा कारोबारी से 1 करोड़ की उठाईगिरी,VIDEO:सरगुजा में शॉप खोलने के दौरान वारदात, स्कूटी से जेवरात से भरा बैग लेकर भाग निकला युवक

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में सराफा कारोबारी से 1 करोड़ की उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। युवक सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भाग निकला। वारदात की CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहा है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ज्वेलरी दुकान संचालक का नाम अरुण देव सोनी है। रविवार को वे अपनी स्कूटी पर जेवरात का बैग रखकर शॉप खोलने रहे थे। इस दौरान युवक जेवरात से भरा बैग लेकर भाग निकला। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। देखिए पहले ये तस्वीरें- 1 करोड़ के जेवरात लेकर दुकान पहुंचे ज्वेलर्स दरअसल, अरुण देव सोनी की सीतापुर में नेशनल हाईवे-43 किनारे काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार सुबह वे घर से करीब 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर दुकान पहुंचे। उन्होंने जेवरात से भरा बैग अपनी स्कूटी पर रखा और दुकान का ताला खोलने लगे। स्कूटी से जेवरात का बैग उठाकर भागा युवक इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और स्कूटी पर रखा जेवरात से भरा बैग उठाकर फरार हो गया। ताला खोलने के बाद जब अरुण देव सोनी स्कूटी के पास लौटे तो बैग गायब मिला। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला। CCTV फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध बाद में आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक युवक जेवरात से भरा बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत सीतापुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर तलाश में जुटी है। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस उठाईगिरी की वारदात से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। रेकी के बाद वारदात की आशंका अरुण देव सोनी ने बताया कि वे रोज रात में जेवरात से भरा बैग घर ले जाते थे और सुबह उसी बैग को लेकर दुकान पहुंचते थे। आशंका है कि बदमाशों ने पहले उनकी रेकी की और फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। एक से ज्यादा आरोपियों की भूमिका की जांच पुलिस को आशंका है कि इस घटना में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं। आरोपी किस रास्ते से फरार हुए, इसकी भी जांच की जा रही है। एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। …………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रामानुजगंज में ज्वेलरी शॉप से 8 लाख की उठाईगिरी; VIDEO: दिनदहाड़े जेवर भरा बैग लेकर भागे बाइक सवार बदमाश, वारदात से पहले की थी रेकी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार 2 युवकों ने उठाईगिरी को अंजाम दिया। दोनों बदमाश ज्वेलरी शॉप की संचालक के पास रखा सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

टॉप-10 में 9 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹2.74 लाख करोड़ घटा:HDFC बैंक टॉप लूजर रहा, वैल्यू ₹1.18 लाख करोड़ घटी; HUL की वैल्यू बढ़ी

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से पीएम का संवाद:भारत के 74 फर्स्ट विलेज घूमकर लौटे 400 युवा, उत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख की संस्कृति को जाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *