गुजरात, महाराष्ट्र-ओडिशा समेत 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट:असम में 66 की मौत, बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; हिमाचल में 134 सड़कें बंद

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से बने लो प्रेशर और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से गुजरात, बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और पूर्वाेत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। लेकिन यह बारिश अब भी सामान्य से 16.1% कम है। IMD के मुताबिक उत्तर भारत में 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब समेत कई राज्याें में भारी बारिश होगी। इधर, असम में बाढ़ के हालात अब भी गंभीर हैं, कुछ इलाकों में पानी उतरना शुरू हो गया है। अब तक 66 की मौत हो चुकी है। 7 लाख से ज्यादा लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से शनिवार शाम तक 134 सड़कें बंद रहीं। 30 जुलाई के बीच 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। खराब मौसम के कारण 6 दिन से स्थगित अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा शनिवार से फिर शुरू हो गई। बालटाल रूट से यात्रा चालू है। फिलहाल पहलगाम मार्ग से यात्रा अस्थाई रूप से बंद है। सैटेलाइट मैप में देखें, देश में कहां-कहां बादल छाए…
देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 जुलाई: 28 जुलाई:

More From Author

रेलवे समेत कई विभागों में 14 हजार नौकरियां:टीचर के 7299 पद खाली, रेलवे में 4098 वैकेंसी; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स

खबर हटके- न दोस्त, न रिश्तेदार…दूल्हे ने अकेले निकाली बारात:उधार वसूलने पेड़ पर उल्टा लटका; इलाज के बाद ChatGPT पर केस, झोलाछाप कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *