सरगुजा के जंगल में छात्र की हत्या,पत्थर से कुचला चेहरा:खेलने जाने बताकर घर से निकला था, डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पड़ा मिला शव

सरगुजा के सलका निवासी 15 वर्षीय छात्र की टिहरी के जंगल में हत्या कर दी गई है। छात्र के चेहरे को भारी पत्थर से कुचला गया है एवं पैर में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। छात्र शाम को अपने घर से खेलने जाना बताकर निकला था। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलका निवासी विरेंद्र कंवर (15 वर्ष) पिता पिकेश्वर सिंह कंवर सलका हाईस्कूल का छात्र था। गुरुवार शाम को वह घर से खेलने जाना बताकर निकला था, फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर शाम छात्र की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजन परेशान होकर शुक्रवार को भी उसकी खोजबीन कर रहे थे। योग करने पहुंचे लोगों ने देखा शव शुक्रवार सुबह टिहली पर्वत पर योग करने पहुंचे लोगों ने किशोर का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच की सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव मिलने की सूचना पर परिजन एवं ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। अंबिकापुर से पहुंची फारेंसिक टीम ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। आशंका है कि छात्र के साथ बेहरमी से मारपीट की गई और उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है। पंचनामा पश्चात् शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी शिशिरकांत सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। मृतक के चेहरे और पैरों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना को लेकर सलका में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन घटना को लेकर कुछ नहीं बता सके। मृतक का घर घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। छात्र किसके साथ घटनास्थल की ओर पहुंचा था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

More From Author

बलौदाबाजार में बस-ट्रक भिड़ंत, 16 यात्री घायल:सकरी के पास रॉयल ट्रेवल्स बस दुर्घटना, 3 गंभीर, पुलिस-ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट बोला- नाम में राम होने से जरूरी नहीं कि व्यक्ति भगवान राम जैसा हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *