बलौदाबाजार में बस-ट्रक भिड़ंत, 16 यात्री घायल:सकरी के पास रॉयल ट्रेवल्स बस दुर्घटना, 3 गंभीर, पुलिस-ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान

बलौदा बाजार जिले के ग्राम सकरी के पास शुक्रवार (24 जुलाई) रात करीब 8:30 बजे रायपुर से बलौदा बाजार आ रही रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है। मंत्री ने लिया हाल, बेहतर इलाज के निर्देश हादसे की जानकारी मिलते ही राजस्व मंत्री एवं बलौदा बाजार विधायक टंकराम वर्मा ने सिविल सर्जन से फोन पर बात कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भी अस्पताल प्रशासन को इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। अस्पताल में उमड़ी परिजनों की भीड़ हादसे की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ जुट गई। कई लोग इमरजेंसी वार्ड के बाहर अपने परिजनों की जानकारी का इंतजार करते रहे। अस्पताल प्रशासन को इलाज के साथ-साथ परिजनों को संभालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने निभाई अहम भूमिका स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस पहुंचने से पहले राहत कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई, जिससे घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। हादसे की जांच शुरू कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवंट ने बताया कि दुर्घटना के बाद यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था, जिसे जल्द सामान्य कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई। फिलहाल किसी यात्री की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

More From Author

नारायणपुर में NSUI का बैरिकेड तोड़े प्रदर्शन:भीड़ को कंट्रोल करने पुलिस ने वाटर कैनन चलाया, नीट पेपर लीक मामले के विरोध में कलक्ट्रेट कार्यालय घेरने निकले थे

सरगुजा के जंगल में छात्र की हत्या,पत्थर से कुचला चेहरा:खेलने जाने बताकर घर से निकला था, डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पड़ा मिला शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *