महादेव सट्टा केस, विकास गर्ग की न्यायिक रिमांड बढ़ी:सट्टे के पैसे से खरीदी 1200 करोड़ की कंपनी, पैसे घुमाने वाले रसूखदारों से ED करेगी पूछताछ

महादेव ऑनलाइन सट्टा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में EBIX कंपनी के मालिक विकास गर्ग को 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। ED का दावा है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां और दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर जांच का दायरा और बढ़ सकता है। 10 दिन तक अफसरों ने की पूछताछ ED के मुताबिक, विकास गर्ग से 10 दिनों तक वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और कथित अवैध धन के इस्तेमाल को लेकर गहन पूछताछ की गई। एजेंसी का कहना है कि पूछताछ में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की आर्थिक गतिविधियों और मनी ट्रेल को समझने में मदद मिलेगी। जांच एजेंसी का आरोप है कि विकास गर्ग के महादेव ऐप के प्रमुख आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर से कारोबार और आर्थिक संबंध रहे हैं। ED के अनुसार, जांच के दौरान दोनों के बीच हुए वित्तीय लेनदेन और कारोबारी संपर्कों से जुड़े कई दस्तावेज सामने आए हैं। इसके अलावा सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उनके परिवार से जुड़े बैंक खातों में रकम जमा किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी एजेंसी को मिली हैं। 1,175 करोड़ रुपए में अमेरिकी कंपनी खरीदी ED पहले ही आरोप लगा चुकी है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म से अर्जित अवैध कमाई को विभिन्न कंपनियों और वित्तीय माध्यमों के जरिए वैध दिखाने की कोशिश की गई। जांच में बैंक ट्रांजेक्शन, वित्तीय दस्तावेज और निवेश से जुड़े कई रिकॉर्ड एजेंसी के कब्जे में आए हैं। सूत्रों के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि सट्टे से अर्जित धन का इस्तेमाल विदेशों में निवेश और करीब 1,175 करोड़ रुपए में अमेरिकी कंपनी को खरीदे जाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। सिंडिकेट से जुड़े रसूखदारों से होगी पूछताछ ED का कहना है कि विकास गर्ग से मिली जानकारी के आधार पर अब अन्य संदिग्धों की भूमिका, बैंक खातों और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की गहन जांच की जाएगी। एजेंसी आने वाले दिनों में इस मामले में और लोगों से पूछताछ तथा नई कार्रवाई कर सकती है। महादेव ऑनलाइन सट्टा केस पहले से ही देश के सबसे चर्चित आर्थिक अपराध मामलों में शामिल है और इसकी जांच लगातार विस्तार ले रही है। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… सट्टे की कमाई से खरीदी 1,175 करोड़ की अमेरिकी कंपनी: विकास गर्ग ने दुबई-मॉरीशस के रास्ते घुमाया ब्लैक-मनी; 10 दिन की रिमांड पर महादेव सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रायपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को EBIX के चेयरमैन विकास गर्ग को 24 जुलाई तक 10 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया। ED का आरोप है कि सट्टे से कमाए गए पैसों को पहले शेल (फर्जी) कंपनियों और विदेशी निवेश के जरिए खपाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

दिल्ली पुलिस बोली- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में 216 क्रिमिनल शामिल:सोशल मीडिया, सीसीटीवी फुटेज की जांच में पहचान हुई

पेपर लीक- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त:कानूनी कार्रवाई भी होगी; एक दिन पहले दो सेक्रेटरी हटाए गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *