दंतेवाड़ा में 300 लोगों ने थामा BJP का दामन:युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सभी का स्वागत, बोले- संगठन को मिलेगी और मजबूती

दंतेवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिले की ग्राम पंचायत धुरली में भाजपा युवा मोर्चा के आयोजित सदस्यता एवं युवा संवाद कार्यक्रम में करीब 300 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के मंच पर पहुंचते ही युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नए सदस्यों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा के युवा अब विकास और परिवर्तन की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और उनकी भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने युवाओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने युवा संवाद के दौरान उपस्थित युवाओं से सीधे बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार है, जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान और योगदान महत्वपूर्ण है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक विकास के कार्यों में आगे आने के लिए भी प्रेरित किया गया।

More From Author

आवेदन फार्म में संशोधन की आज लास्ट डेट:जानिए-किस-किस भर्ती में RPSC ने दिया मौका, विड्रो भी कर सकेंगे फार्म

कोरबा प्रेस क्लब में जयसिंह और अरुण साव आमने-सामने:शपथ ग्रहण समारोह में विकास पर सियासी बहस, उपलब्धियों और चुनावी नतीजों को लेकर तीखी नोकझोंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *