पूर्व सरपंच पति ने शराब पिलाकर काटा पत्नी का गला:अफेयर के शक में धड़ से सिर अलग कर फेंकी लाश, दूसरी शादी की थी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पति ने अफेयर के शक के चलते दूसरी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पति ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर धड़ से अलग कर दिया है। शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया था। महिला का शव करीब 6 दिनों तक घर के पीछे ही पड़ा रहा। जब शव सड़ने लगा, उसमें कीड़े पड़ गए और पूरे इलाके में बदबू फैलने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। आरोपी को गांव से ही हिरासत में लिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, महिला झुमकी कुंजाम (35) अपने पति लक्ष्मण कुंजाम के साथ (36) के साथ दंतेवाड़ा जिले के गोंदपाल गांव में रहती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दंतेवाड़ा के कतियाररास में रह रहे थे। आरोपी पति पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पुलिस की माने तो आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 17 जुलाई को हुआ विवाद, फिर हत्या 17 जुलाई को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। आरोपी शराब के नशे में था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर उसका गला काट दिया। गला धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। जब लाश सड़ गई थी, कीड़े पड़े और बदबू आने लगी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घर के पीछे महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि पति वारदात के बाद से फरार था। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले शक पति पर गया, क्योंकि घटना के बाद से वह गांव से गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और अब उसे हिरासत में ले लिया गया है। पहली पत्नी से थे 4 बच्चे, दूसरी शादी के बाद बना हत्यारा जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण कुंजाम की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने झुमकी कुंजाम से दूसरी शादी की थी। वारदात के वक्त बच्चे घर में नहीं थे। वहीं, महिला के परिजनों ने भी पुलिस से शिकायत की है। ASP बोले- जांच जारी है पुलिस सूत्रों की माने तो पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं ASP आरके बर्मन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि, पति ने ही पत्नी की हत्या की है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… उपसरपंच के पति ने अश्लील-वीडियो दिखाकर छात्रा से रेप किया:पीड़िता बोली- मुंह में कपड़ा ठूंसा, जान से मारने की धमकी दी, पैसे ऑफर किए छत्तीसगढ़ के सरगुजा में उपसरपंच के पति पर अश्लील वीडियो दिखाकर 14 साल की नाबालिग आदिवासी छात्रा से रेप करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि उसने किसी को इस बारे बताने पर जान से मारने की धमकी दी और रिश्तेदारों को पैसों का लालच देकर थाने में शिकायत करने से भी रोका। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अमेरिका-ईरान में तनाव से कच्चा तेल $98 पार:क्रूड में 4% की तेजी, कतर से LNG सप्लाई अक्टूबर तक अटकने की आशंका

SA 20 का 5वां सीजन 17 जनवरी से शुरू होगा:ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स आमने-सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *