अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग छात्रा से रेप, पैसा ऑफर किया:उपसरपंच के पति ने धमकी देकर रिपोर्ट दर्ज कराने से रोका; 100 ग्रामीण पहुंचे थाने

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में उपसरपंच के पति पर अश्लील वीडियो दिखाकर 14 साल की नाबालिग आदिवासी छात्रा से रेप करने का आरोप है। यह भी आरोप है कि उसने किसी को इस बारे बताने पर जान से मारने की धमकी दी और रिश्तेदारों को पैसों का लालच देकर थाने में शिकायत करने से भी रोका। इस मामले में बुधवार शाम को रिश्तेदारों ने करीब 100 ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। देखिए तस्वीरें… सुबह-शाम उपसरपंच के घर करती थी काम जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा सुबह-शाम उपसरपंच के घर काम करती थी और खाना भी बनाती थी। दिन में वह स्कूल जाती थी। बताया जा रहा है कि उपसरपंच ने छात्रा के रिश्तेदारों से उसकी शादी का पूरा खर्च उठाने का वादा भी किया था। अश्लील वीडियो दिखा कर किया रेप वहीं, नाबालिग छात्रा का आरोप है कि वह 20 जुलाई को उपसरपंच के घर शाम को काम करने गई थी। उसने बताया कि वह किचन में खाना बना रही थी, उसी दौरान उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने पीछे से उसे पकड़ा और कमरे में ले गया। पीड़िता का कहना है कि तरुण जायसवाल ने उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया और कहा कि तुम्हारे साथ ऐसा ही करना है। उसने नाबालिग के कपड़े उतारे और दो बार रेप किया। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बुलाने पहुंची बड़ी बहन को घर लौटाया नाबालिग जब रात 10 बजे तक घर नहीं लौटी तो उसकी बड़ी बहन उसे बुलाने उपसरपंच के घर पहुंची। उसे बाहर से ही यह कहकर लौटा दिया कि खाना नहीं बना है। दूसरी बार 11 बजे बड़ी बहन उसे लेने पहुंची तो नाबालिग उसके साथ घर लौटी। इसके बाद नाबालिग ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती बताई। वारदात के दौरान तरुण जायसवाल घर पर अकेला था। रिपोर्ट करने से रोका, पैसे का भी दिया आफर रिश्तेदारों ने बताया कि 21 जुलाई को तरुण जायसवाल ने कुछ लोगों को घर भेजकर पैसों का ऑफर दिया। आरोप है कि रिश्तेदारों को धमकी भी दी गई है और वे रिपोर्ट कराने न जा पायें, इसके लिए निगरानी भी लगाई। वहीं, नाबालिग के पिता ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और समाज के लोगों से सारी बातें रखी। साथ ही मदद की गुहार लगाई। इसके बाद 22 जुलाई को करीब 100 लोग कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। FIR के बाद मेडिकल जांच कराई गई देर शाम तक ग्रामीण थाने में डटे रहे। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी तरुण जायसवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। रात करीब 10 बजे उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। कुछ अन्य जरूरी जांच के लिए उसे गुरुवार को फिर बुलाया गया है। देर रात रिश्तेदार नाबालिग को लेकर घर लौट गए। आरोपी हिरासत में, जांच जारी वहीं, घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने अंबिकापुर के चोपड़ापारा इलाके से हिरासत में ले लिया है। मामले में एसपी राजेश अग्रवाल का कहना है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। …………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पीरियड्स के दौरान 13 साल की नाबालिग से रेप: परिवार को जान से मारने की धमकी दी, दोस्त के कमरे में वारादत,20 साल की कैद राजधानी रायपुर में 13 साल की नाबालिग लड़की से रेप को आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। आरोपी युवक ने दोस्त के कमरे में वारदात को अंजाम दिया था। मामला दिसंबर 2024 का है, जो खरोरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट:76,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक टूटा; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

पुलिस ने देर रात हटाया अतिथि शिक्षकों का धरना टेंट:22 दिन से जारी आंदोलन पर कार्रवाई, टीचर्स बोले- फिर लौटेंगे,समाधान तक हड़ताल जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *