मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट:बरगा नदी उफान पर, बाइक कंधे पर उठाकर नदी पार कर रहे ग्रामीण, कई गांवों का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से सूरजपुर के बिहारपुर क्षेत्र में बरगा नदी उफान पर है, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य सड़क संपर्क टूट गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर रहे हैं और बाइक कंधे पर उठाकर ले जाने को मजबूर हैं। वहीं, कोरबा के मिनीमाता बांगो बांध में जलस्तर बढ़ने के बाद हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। उधर, बीजापुर जिले की छिन्नकवाली पंचायत के पांच गांवों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पहले देखें तस्वीरें… बारिश की ये तस्वीरें देखें… तापमान की स्थिति प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.2°C बिलासपुर और पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ। रायपुर का मौसम रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में अब भी 22% कम बारिश छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पूरे प्रदेश में एक जैसी नहीं है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 348.5 मिमी (13.7 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान सामान्य तौर पर 444.6 मिमी (17.5 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। यानी अब तक 22% कम बारिश हुई है और पूरा प्रदेश अभी भी सामान्य से कम वर्षा (डिफिशिएंट) श्रेणी में बना हुआ है।

More From Author

GGU की BA-LLB छठवें सेमेस्टर की परीक्षा रद्द:पेपर लीक के बाद एक्शन, 27 जुलाई से री-एग्जाम; छात्रों ने फैसले का विरोध किया

पुलिस ने स्कूली छात्रों को महिला-सड़क सुरक्षा का दिया पाठ:ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने की भी दी सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *