रायपुर में भाजपा नेता कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले हैं। भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस छोड़ी गई। भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में PM आवास का घेराव कर राहुल गांधी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की। इसी के विरोध में आज ये घेराव किया जा रहा है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश में अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के इस घेराव के बाद कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन करेंगे। राजीव भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुट गए हैं। घेराव को देखते हुए एहतियातन ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि कांग्रेस भवन जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पहले देखें तस्वीरें… पुलिस की अपील ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आवश्यकता होने पर ही प्रभावित मार्गों का उपयोग करें। वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। घेराव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…
