कॉकरोचों पर पुलिस एक्शन के खिलाफ SC में सुनवाई नहीं:चीफ जस्टिस सूर्यकांत बोले- हमारा समय बर्बाद न करें, वीडियो देखने का वक्त नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने कहा, ‘हमें वीडियो देखने में कोई रुचि नहीं है। हमारे पास उन्हें देखने का समय नहीं है। हम वीडियो नहीं देखना चाहते।’ जब वकील ने दोबारा छात्रों के साथ मारपीट और वीडियो का हवाला दिया, तो CJI ने कहा, ‘हमारा समय बर्बाद मत कीजिए।’ कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च निकाला था। इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़े थे, इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और छात्रों को चोटें आई थीं। कोर्ट रूम LIVE

More From Author

चांदी ₹3034 महंगी होकर ₹2.26 लाख पर पहुंची:3 दिन में कीमत ₹10764 बढ़ी, सोना आज ₹2,303 बढ़कर ₹1.43 लाख पर पहुंचा

अनंतनाग के लाल चौक में आतंकी हमला, पुलिस पर फायरिंग:हेड कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत; हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *