रायपुर में घर में मिली 5 लोगों की लाश:पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस, 8 महीने पहले आए थे रहने

रायपुर के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार देर रात एक ही घर से 5 लोगों के शव मिले हैं। घटना संजय नगर इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिवार करीब 8 महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था। कल शाम से नहीं खुला घर का गेट टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसियों ने बताया कि कल शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला है। घर के अंदर पांच लोगों के शव हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है। खबर अपडेट की जा रही है।

More From Author

होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर:14 मिनट के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला, मुस्कुराते हुए थरूर बोले- हम ठीक हैं

BCCI ने रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें खारिज कीं:कहा- लॉर्ड्स ODI के बाद भी खेलते रहेंगे; चर्चा थी 19 जुलाई का मैच आखिरी होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *