पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत:रेलवे ने ट्रैक-सुरंग बनाने डोंगरगढ़ में 6 फीट गड्ढा खोदा; चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में नहाने के दौरान बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह गड्ढा रेलवे निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी निकालने के बाद ठेकेदार ने खुला छोड़ दिया था, जो बारिश में पानी से भर गया। घटना बोरतालाव थाना क्षेत्र के आश्रित ग्राम गांधीनगर की है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की हड़ताल के कारण बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने की व्यवस्था नहीं थी। सामान्य दिनों में शिक्षक ही बच्चों को घर से स्कूल लेकर आते और वापस छोड़ते थे। हड़ताल के चलते बच्चे स्कूल नहीं गए और इसी दौरान यह हादसा हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला ? गांधीनगर निवासी सार्थक कोकोटे, कृष मण्डावी (08) और दानेश मण्डावी (06) बुधवार शाम घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान तीनों 6 फीट गड्ढे में नहाने के लिए चले गए। ग्रामीणों ने पानी से भरे गड्ढे से तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। रेलवे निर्माण के बाद बना था गहरा गड्ढा ग्रामीणों का आरोप है कि, रेलवे में नया ट्रैक और सुरंग बनाया गया है। मुंबई हावड़ा मेन लाइन पर पानियाजोब और बोरतलाव रेलवे स्टेशन के बीच काम चल रहा है। जिसके लिए ठेकेदार ने मिट्टी निकालने के बाद गहरा गड्ढा छोड़ दिया था। यह खेत किसान भीशू उइके का है। बारिश के बाद उसमें पानी भर गया और वह बाहर से सामान्य तालाब जैसा दिखाई देने लगा। आशंका है कि बच्चे खेलते-खेलते उसमें उतर गए और गहराई का अंदाजा नहीं लगने से डूब गए। सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल हादसे के बाद ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर खुदाई की गई थी तो वहां बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या अन्य सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए थे। पुलिस-प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। हड़ताल का भी किया जा रहा जिक्र ग्रामीणों ने बताया कि, शिक्षकों की हड़ताल के कारण बुधवार को बच्चों के स्कूल आने-जाने की नियमित व्यवस्था प्रभावित थी। हालांकि, इस हादसे का हड़ताल से कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद होगी कार्रवाई प्रशासन का कहना है कि हादसे के हर पहलू की जांच की जाएगी। यदि जांच में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी या लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। …………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 बच्चों की मौत:रायपुर में खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे, ग्रामीण बोले-बावड़ी को चारों ओर से घेरा जाए छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। शनिवार सुबह दोनों बच्चे खेलते-खेलते बावड़ी के पास पहुंचे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिर गए। घटना धरसीवां थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

दुर्ग में खड़े ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी, 4 मौतें:मृतकों में 2 बच्चे, 2 महिलाएं, 1 घायल; एक स्कूटी में 5 लोग सवार थे

सोना ₹189 गिरकर ₹1.42 लाख पर आया:चांदी ₹680 बढ़कर ₹2.20 लाख किलो पर पहुंची, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *