मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, आडिशा में जगन्नाथ रथयात्रा से पहले बुधवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में रथ यात्रा के दौरान भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें पुरी भी शामिल है। यह चेतावनी बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के कारण जारी की गई है। पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव (लो-प्रेशर) का क्षेत्र और मजबूत होगा तथा अगले दो दिनों में उत्तर की ओर बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल से गुजरेगा। अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, लैंडस्लाइड और भारी बारिश से चार जिलों में नुकसान हुआ। राज्य में 1.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, अब तक 7 लोगों की मौत और 29 घायल हुए हैं। वहीं, असम के 6 जिलों के 99 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 37,032 लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा असर लखीमपुर जिले में है। सैटेलाइट इमेज में देखें देश में मानसून की स्थिति… देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 17 जुलाई: 18 जुलाई:
