नोएडा में 5 मंजिला मकान में आग, 2 की मौत:50 परिवारों का सीढ़ियां लगाकर रेस्क्यू किया, स्कूटी चार्जिंग के दौरान धमाके से आग लगी

नोएडा में बुधवार दोपहर 5 मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी, इसी दौरान उसमें धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बिल्डिंग में रहने वाले करीब 50 परिवारों का रेस्क्यू किया जा रहा है। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि दो इमारतों की छतों के बीच सीढ़ियां लगाई गई हैं। इन्हीं के सहारे लोग दूसरी बिल्डिंग में जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने बिल्डिंग मालिक को हिरासत में ले लिया है। आग सेक्टर-66 के ममूरा इलाके में लगी है। यह भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां नौकरी कर रहे लोग परिवार के साथ रहते हैं। आग की 3 तस्वीरें देखिए- आग से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जेंट सुनवाई:कोर्ट ने केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा; वांगचुक 18 दिन से भूख हड़ताल पर, सेहत बिगड़ी

इंस्टामार्ट से अब घर बैठे LPG सिलेंडर मिलेगा:स्विगी की HPCL के साथ पार्टनरशिप, बेंगलुरु से शुरुआत; नए कनेक्शन के बिना भी ऑर्डर कर सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *