राजस्थान-गुजरात-एमपी में अगले 7 दिन बारिश के आसार कम:तापमान 35 डिग्री से ज्यादा; अरुणाचल में बादल फटा; चीन सीमा पर ITBP के 15 जवान फंसे

ददेश के बड़े हिस्से में मानसून ने ब्रेक ले लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गई है। इससे राजस्थान, गुजरात, एमपी, दिल्ली में सूखी हवाएं चल रही हैं। हवा में मौजूद नमी की वजह से हफ्तेभर तक उमस सताएगी। कई शहरों में तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद ‘फील लाइक’ (महसूस होने वाला) तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इधर पूर्वोत्तर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार, असम, मेघालय, सिक्कि, अरुणाचल में लैंड स्लाइड और बाढ़ की खबरें सामने आ रही हैं। सोमवार को अरुणाचल के कुरुंग कुमे जिले में कुमे नदी में बाढ़ के बाद भारत-चीन सीमा (एलएसी) के पास टापा बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात ITBP के 15 जवानों से संपर्क टूट गया। असम के टियोक में पुथी नदी ने एक तटबंध तोड़ दिया। कई गांव और कृषि भूमि पानी में डूब गए हैं। कई जगहों पर सड़कें टूट गईं। हीट इंडेक्स यानी फील लाइक टेम्प्रेचर ब़ढ़ेगा दरअसल, हवा में नमी बढ़ने पर शरीर से निकलने वाला पसीना जल्दी नहीं सूखता। इससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता और मौसम वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्म लगता है। इसे हीट इंडेक्स कहते हैं। भुवनेश्वर में 36° डिग्री तापमान और 63% आर्द्रता के साथ हीट इंडेक्स 49°C तक पहुंच गया। मुंबई में 32°C पारे के बावजूद 70% नमी के चलते 40° डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो रही है। दिल्ली और श्रीगंगानगर में हीट इंडेक्स करीब 45-46° डिग्री सेल्सियस है। देशभर के मौसम से जुड़ी खबरें… देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे ब्लॉग को देखिए…

More From Author

PGI-D रिपोर्ट:रायगढ़ बेस्ट जिला, डिजिटल शिक्षा में रायपुर अव्वल; सीखने की गुणवत्ता बढ़ाना चुनौती

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया:जेडेन लेनोक्स ने 19 रन देकर 5 विकेट लिए,3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *