कांकेर बॉर्डर पर नक्सलियों का डंप मिला:हथियार और लैपटॉप बरामद; डीआरजी-बीएसएफ ने की संयुक्त कार्रवाई

कांकेर जिले के नारायणपुर बॉर्डर पर स्थित आलपरस-गुमचुर के जंगल और पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का एक डंप बरामद किया है। यह कार्रवाई 11 जुलाई को संयुक्त सर्च अभियान के दौरान की गई। डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की टीम ने मिलकर इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों की ओर से छिपाकर रखा गया सामान मिला। क्या-क्या मिला सुरक्षा बलों ने दो .303 राइफल, 32 कारतूस, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, तीन वायरलेस बैटरी, एक रेडियो, दो नक्सली वर्दी, पांच पोच, दो चार्जर, एक बैटरी और नक्सली साहित्य बरामद किया। अधिकारी रहे मौजूद अभियान में बीएसएफ के एसी अंकुश कुमार, थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा निरीक्षक निर्मल जांगड़े, इंस्पेक्टर अनुज कुमार, उप निरीक्षक नवीन प्रकाश, उप निरीक्षक सौरभ यादव और डीआरजी के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र नेताम शामिल रहे। सर्च अभियान रहेगा जारी कांकेर पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बल लगातार संयुक्त अभियान चला रहे हैं। इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

More From Author

गुरुग्राम में AI इंजीनियर ने किया गर्लफ्रेंड का मर्डर:खुद भी ट्रेन के आगे कूदा, 2 हिस्सा में बंटा शरीर; 3 दिन से साथ रहने लगे थे दोनों

मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या:बिलासपुर में स्कार्पियो से टक्कर मारकर लाठी-डंडों से पीटा, 3 हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *