महिला को बंधक बनाकर गैंगेरप, फिर पेशाब किया:बलरामपुर में साड़ी से हाथ-पैर बांधकर किया बारी-बारी रेप, घर लौट रही थी पीड़िता

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार रात घर लौट रही महिला को बंधक बनाकर 3 युवक ने गैंगरेप किया है। आरोपी युवकों ने सड़क किनारे खेत में ले जाकर साड़ी से उसका हाथ-पैर बांध दिया और बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। महिला का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी युवकों ने उसके ऊपर पेशाब भी किया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है, क्योंकि वे उसी के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रघुनानगर थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- खेत जुताई का पैसा देने गई थी पीड़िता जानकारी के मुताबिक 48 साल की पीड़िता शनिवार शाम को खेत की जुताई का पैसा देकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में मिले तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़कर खेत में ले गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर उसकी साड़ी से बांध दिए और उसके साथ गैंगरेप किया। यह भी आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपियों ने महिला के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया। गैंगरेप कर पेशाब किया आरोप है कि युवकों गैंगरेप के बाद महिला पर पेशाब कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के एक व्यक्ति ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली, क्योंकि वे उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां अक्सर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस बोली- वैधानिक कार्रवाई की जा रही इस मामले में बलरामपुर एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि महिला शनिवार शाम अकेली घर लौट रही थी, तभी तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल है। तीनों के खिलाफ गैंगरेप और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। …………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सूरजपुर में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप: पति नशे में था, 4 बदमाश महिला को खेत में ले गए और वारदात की, अरेस्ट छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 4 युवकों ने महिला से गैंगरेप किया है। 27 जून को महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी। शाम को खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे। महिला का पति नशे में था। वह इतना नशे में था कि रास्ते में गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बॉयफ्रेंड को मरवाया, PCC चीफ की अगली पारी पर बैज मौन, पहाड़ी से गिरा स्टूडेंट, डिवाइडर से टकराई कार

पूर्व CEC का दावा, मनमोहन ने कहा था-सुसाइड कर लूंगा:कुरैशी बोले– पूर्व PM की बात सुनकर चौंक गया था; मंत्री की शिकायत करने गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *