डिलीवरी एजेंट जबरन घर में घुसा, प्राइवेट पार्ट दिखाए:बेंगलुरु की महिला का आरोप- मना करने के बावजूद वॉशरूम गया, अश्लील हरकत की; आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है। महिला की शिकायत पर मराठाहल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट पार्सल देने उसके घर आया था। उसने वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी, लेकिन महिला ने कई बार मना कर दिया। उसने यह भी कहा कि वह किसी पड़ोसी से मदद ले सकता है। इसके बावजूद आरोपी जूते-चप्पल उतारकर जबरन फ्लैट के अंदर घुस गया। महिला का आरोप है कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद आरोपी की पैंट की जिप खुली थी। उसने अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए और अश्लील हरकत की। घटना के दो विजुअल्स- महिला बोली- अपने ही घर में अपमानित महसूस हुआ, सदमे में थी महिला के अनुसार, घटना के बाद वह बुरी तरह घबरा गई। उसने एक वीडियो मैसेज में रोते हुए कहा- मैं सदमे में थी। अपने ही घर में मुझे अपमानित, असुरक्षित और मेरी गरिमा का उल्लंघन होने जैसा महसूस हुआ। एक महिला ने ‘नहीं’ कहा था, वहीं बात खत्म हो जानी चाहिए थी। किसी को भी उसके घर में जबरन घुसने का अधिकार नहीं है। महिला ने बताया कि डर के कारण उसने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर लिया और घर का दरवाजा खुला रखा, ताकि जरूरत पड़ने पर बाहर निकलकर मदद मांग सके। महिला की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 79 और 329(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा का निधन; 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यूरोप की सिलिकॉन वैली बना विलनियस:शहर की आबादी 29 लाख, 6 यूनिकॉर्न काम कर रहीं; स्टार्टअप के मामले में दुनिया में 13वें नंबर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *