नकटी-गांव कार्रवाई का विरोध…बजरंग दल जिला-संयोजक हटाए गए:BJP नेताओं के विरोध वाले वॉट्सऐप चैट वायरल, समर्थन में कार्यकर्ताओं का इस्तीफा, नया संगठन बनाएंगे

रायपुर के नकटी गांव में प्रशासनिक कार्रवाई का पिछले दिनों बजरंग दल ने विरोध किया था। इस प्रदर्शन के बाद कार्रवाई करने वाले पदाधिकारी को संगठन ने पद मुक्त कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर बजरंग दल के चैट्स वायरल हो रहे हैं। जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे हैं। नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लिखे गए हैं। फिलहाल, संगठन ने जिन पदाधिकारियों को पद मुक्त किया है, उनके समर्थन में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी संगठन छोड़ दिया है। इन पदाधिकारियों ने मिलकर अलग संगठन बनाने का ऐलान कर दिया है। इस मामले में संगठन के प्रांत मंत्री पुरेंद्र सिन्हा से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। दैनिक भास्कर से बजरंग दल से पदमुक्त हो चुके पूर्व रायपुर संयोजक विजेंद्र वर्मा से बातचीत की जिसमें उन्होंने पूरी कार्यवाही और आगे की रणनीति के बारे में बताया। नकटी कार्रवाई के विरोध के बाद एक्शन पूर्व रायपुर संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि, जिला प्रशासन ने नकटी गांव में करीब 80 घर को तोड़ दिया। उन्हें जिस जगह विस्थापित किया गया वहां खाने-पीने की सुविधा नहीं थी। वह जहां पर काम करते थे उससे करीब 20-30 किलोमीटर दूर हो गए। उनके पास कोई काम भी नहीं था। बेघर लोगों को जो फ्लैट दिए गए इतने छोटे हैं कि उसमें एक पूरे परिवार का रहना संभव नहीं था। इस विस्थापित जगह पर पानी और बिजली की सुविधा नहीं थी। नकटी गांव में कई गोवंश भी थी जिन्हें हमने गौशाला में शिफ्ट कराया। इनमें से कई गाय की मौत भी हो चुकी थी। वहां पर शीतला माता और शंकर भगवान के मंदिर थे यह तोड़ दिया गया, लेकिन उसका विस्थापन नहीं किया गया। इन सब परेशानी को लेकर हमने बेघर परिवारों के समर्थन में 6-7 दिन बाद कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सरकार से पूछा था सवाल विजेंद्र वर्मा का कहना है कि, उन्होंने इस विस्थापन को लेकर सरकार से सवाल किए। इन सवालों से सरकार की छवि इससे धूमिल हुई फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वह अपने छवि को बचाने में लगी है। हिंदू समाज और हिंदू आस्था का विषय था इसलिए हमने कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। हिंदुओं पर जब-जब बात आएगी हमने पहले भी विरोध प्रदर्शन किया था और आगे भी करेंगे। बजरंग दल के पदाधिकारी दबाव में विजेंद्र वर्मा ने बताया कि, बजरंग दल का मूल सिद्धांत है कि जहां पर हिंदुओं की बात आएगी, मंदिर और गौ माता की बात आएगी, वहां पर हमको खड़े रहना है। लेकिन नकटी के मुद्दे में जो ढिलाई दिखाई गई। इससे कहीं न कहीं यह दिखाता है कि संगठन के पदाधिकारी पर ऊपर से दबाव बनाया गया था। इस प्रदर्शन से पहले भी हमने संगठन के पदाधिकारी से अनुमति ली थी। हमारे जिला उपाध्यक्ष ने ही पूरा प्लानिंग बनाया था। व्हाट्सएप चैट में भाजपा नेताओं के खिलाफ नारे बजरंग दल की पदाधिकारियों पर इस कार्रवाई के बाद बजरंग दल ग्रुप के व्हाट्सएप चैट सामने आए हैं। इसमें भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध में नारे लिखे गए हैं। इसे लेकर विजेंद्र ने कहा कि, हम केवल हिंदुओं के लिए काम करते हैं। हमारे सामने कोई भी राजनेता या पार्टी हो इसका विरोध करेंगे। व्हाट्सएप चैट में नेताओं के खिलाफ जो नारे लिखे गए वह कार्यकर्ताओं की नाराजगी थी। मैसेज के माध्यम से पद मुक्त की सूचना मिली विजेंद्र ने बताया कि जिस प्रकार हमने बीते 2 सालों से लव जिहाद, धर्मांतरण का मुद्दा उठाया था इस वजह से दर्जनों कार्यकर्ता हम लोग के साथ जुड़े थे। बजरंग दल के इस एक्शन के बाद इन कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है। मुझे पद मुक्त करने के लिए किसी नियम का पालन नहीं किया गया। न ही मुझे नोटिस दिया गया। मुझे व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से पदन्मुक्त होने की सूचना मिली। मैंने कॉल पर प्रांत मंत्री से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। नया संगठन बनाएंगे बजरंग दल के पूर्व उपाध्यक्ष योगेश सैनी ने बताया कि, उन्हें भी पद मुक्त किया गया है। बजरंग दल का दुर्भाग्य है कि बीते 10 साल के रिकॉर्ड में किसी ने भी धर्मांतरण को लेकर इतने आंदोलन नहीं किए। हिंदुत्व के लिए लंबे समय तक हम लड़ते रहे। लेकिन हमें संगठन से पद मुक्त कर दिया गया। यह तानाशाही रवैया हैं। हम आगे भी हिंदुओं के लिए आवाज उठाते रहेंगे। इसके लिए हम नया संगठन बनाएंगे।

More From Author

IRCTC का नया पोर्टल 15 जुलाई को आएगा:टिकट बुकिंग में कैप्चा और पॉप-अप की झंझट खत्म होगी; जानें 4 बड़े बदलाव

अर्धनग्न कर नाबालिग छात्र को 10 मुक्के-थप्पड़ मारे,VIDEO:आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट को किया किडनैपिंग, मंदिर के पीछे कपड़े उतरवाकर लात-घूंसों से पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *