दैनिक भास्कर की पहल- एक पेड़, एक जिंदगी:हमारे विशेष अंक को गमले में लगाएं; 75 लाख पौधे लगाने के महाभियान का हिस्सा बनें

क्या आपने कभी सोचा है कि किसी अखबार को पढ़ने के बाद गमले में लगा दें और उसमें से एक पौधा उग आए। दैनिक भास्कर हर साल लेकर आता है एक ऐसा ही एक विशेष अंक, जो अपने साथ बीज लाता है। एक स्पेशल टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस अखबार के कागज में बीजों को मिलाया जाता है। अखबार को पढ़ने के बाद इसे किसी गमले या बगीचे की मिट्टी में लगाइए। नियमित रूप से पानी दीजिए और कुछ ही दिनों में यही अखबार एक नए पौधे का रूप लेने लगता है। और जब लाखों लोग मिलकर एक-एक पौधा उगाते हैं तो एक छोटी सी शुरुआत बड़े बदलाव की नींव बन जाती है। इस बदलाव को और मजबूत बनाने के लिए दैनिक भास्कर चला रहा है एक महाभियान, जिसके अंतर्गत 75 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है। अभियान से कैसे जुड़ें, पूरी प्रॉसेस जानने के लिए वीडियो देखें…

More From Author

मुंबई एयरपोर्ट में रनवे पर आमने-सामने आए प्लेन:एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लैंडिंग के बाद खड़ा था, एअर इंडिया प्लेन ने टेक-ऑफ रन शुरू कर दिया

भारत से कैलाश पर्वत दर्शन के लिए करना होगा इंतजार:2 माह बाद जारी होंगे परमिट; व्यू पॉइंट पर हर दिन बदलता रहता है मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *