सुकमा के डब्बारास में भीषण आग, घर जलकर खाक:आगजनी से लाखों का नुकसान, ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग की

सुकमा जिले के ग्राम डब्बारास (ग्राम पंचायत जिरमपाल) में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। घर में रखा कपड़ा, नकदी, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घर के मालिक कवासी जोगी के परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज आग के कारण उसे काबू नहीं किया जा सका। इस घटना से परिवार को भारी नुकसान हुआ है और अब उनके सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत मदद और राहत सामग्री देने की मांग की है।

More From Author

बहू ने 3 साथियों संग मिलकर ससुर को मार डाला:देर-रात घर में घुसकर लाठी-मुक्कों से हमला, हाथ-पैर बांधे, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसा

SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत:सतरेंगा में दोस्तों संग पिकनिक पर गया युवक नदी में डूबा, 24 घंटे बाद मिला शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *