छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार दोपहर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे चबूतरे पर हुई। मृतक मजदूर नशे में धुत होकर सो रहा था।इस दौरान आरोपी मजदूर ने लकड़ी से सिर पर 30 से 35 बार वार कर उसे मार डाला। वारदात के समय वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस हत्या का लाइव वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, मजदूर ने सोमवार सुबह आरोपी के नग्न अवस्था में घूमने पर उसकी पिटाई कर दी थी। इससे गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, राजेश महाराज मजदूरी (40) का काम करता है। राजेश रोज ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर काम की तलाश करता है। इसी इलाके में भरत साहू (38) नाम का युवक रहता था, जो इधर-उधर घूमकर अपना जीवन बिताता था और उसे नशे की लत थी। वहीं राजेश भी नशे का आदी था। दरअसल, सोमवार सुबह भरत नशे में था। नशे में भरत ने अपने कपड़े उतार दिए थे और इधर-उधर घूम रहा था। तभी वहां राजेश आया उसने ऐसे घूमने से मना किया और उसे लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद राजेश वहां से चला गया। दोपहर में राजेश रोज की तरह ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान भरत भी वहां आकर राजेश के बगल में बैठ गया। थोड़ी देर बाद आरोपी भरत उठा और लकड़ी से राजेश के सिर पर 30 से 35 बार ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि राजेश की पिटाई से आरोपी भरत गुस्से में था। इस वजह से उसने राजेश की डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को रोकने और पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भरत नहीं रुका। पहले भी दोनों के बीच हुई थी मारपीट घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई एमबी पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का मर्ग पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद और मारपीट हो चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज और सामने आए वीडियो की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कारोबारी को 40 बार चाकुओं से गोदा, बाहर आई अतड़ियां,VIDEO:मजदूरी नहीं बढ़ाने, बदसलूकी से नाराज थे कर्मचारी, दुकान से घर लौटते समय की हत्या छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मछली कारोबारी की मजदूरों ने हत्या कर दी। आरोपी मजदूरी नहीं बढ़ाने और कारोबारी के बर्ताव से नाराज थे। आरोपियों ने कारोबारी पर चाकू से 40 से ज्यादा बार वार किए। कारोबारी के पीठ, पेट और कंधे पर चोट के निशान मिले। यहां तक उसकी अतड़ियां भी बाहर आ गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
