UPTET 2026 – 2 से 4 जुलाई तक:16 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल, मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2 से 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन करेगा। आयोग ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन, डिजिटल लॉक और मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम के साथ इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। राज्य के 60 जिलों में 955 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं, जहां कुल 15.99 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. केवल प्रयागराज में ही 53 केंद्रों पर 96,626 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। प्रश्नपत्र के बॉक्स कलर-कोडेड होंगे और उनमें वन-टाइम डिजिटल लॉक लगाए जाएंगे। इन्हें परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही खोला जाएगा ताकि पेपर लीक की आशंका न रहे। यूपी में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए **UPTET 2026** से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है:### **UPTET 2026: परीक्षा और सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी**उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। यह परीक्षा… pic.twitter.com/qQ3QJ8OD6x— Virendra Singh (@Virendrasing97) June 29, 2026 राज्य के 60 जिलों में 955 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं, जहां कुल 15.99 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. केवल प्रयागराज में ही 53 केंद्रों पर 96,626 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे. दो शिफ्ट में होगी परीक्षा : आधे घंटे पहले तय होगी टीचर की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर एंट्री से पहले सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसमें आईरिस स्कैन और लाइव फोटो कैप्चर की प्रोसेस शामिल होगी। वहीं, परीक्षा कक्षों में किस टिचर की ड्यूटी होगी, इसका चयन परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले रैंडमाइजेशन प्रोसेस के जरिए किया जाएगा, ताकि किसी तरह की अनियमितता न हो सके। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 30 जून को जारी किए जाएंगे।
खबरें और भी …. यहां पढ़ें महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल एग्जाम होना था:सरकार ने परीक्षा रद्द की, पेपर ठाणे से बरामद; सरकारी टीचर्स के लिए ये परीक्षा जरूरी महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। एग्जाम रविवार को होना था। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। राज्य सरकार ने पेपर लीक की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें

More From Author

जून-तिमाही में घरों की बिक्री जनवरी-2023 के बाद सबसे कम:वेस्ट एशिया वॉर और सप्लाई चेन संकट से सेंटीमेंट बिगड़ा; टॉप-7 शहरों में 90,715 घर बिके

अब खराब विजिबिलिटी में भी प्लेन सुरक्षित उतरेंगे:सैटेलाइट सिग्नल से भारत में पहली बार कॉमर्शियल जेट की लैंडिंग, स्वदेशी गगन सिस्टम का सफल ट्रायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *