भारत को सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा:विमेंस वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश मैच पर भी नजर होगी, लॉर्ड्स में आज दो मुकाबले

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए से दूसरा सेमीफाइनलिस्ट आज तय होगा। लॉर्ड्स में दो मुकाबले होंगे। पहले मैच में साउथ अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से होगा। दूसरे मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। ऑस्ट्रेलिया लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। दूसरा स्थान भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तय होगा। भारत के 4 मैचों में 6 अंक और +2.268 का नेट रनरेट है। साउथ अफ्रीका के भी 6 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट +0.734 है। बांग्लादेश 4 अंक के साथ दौड़ में है, लेकिन उसका रनरेट (-0.849) काफी खराब है। ऑस्ट्रेलिया 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया 38 टी-20 में आमने-सामने हुए हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 27 और भारत ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत जीता तो सेमीफाइनल तय ऑस्ट्रेलिया जीता तो साउथ अफ्रीका का रास्ता आसान भारत अब तक नहीं खोज पाया अपनी बेस्ट-11 पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 तय नहीं कर सकी है। टीम मैनेजमेंट सभी 16 खिलाड़ियों को मौका दे चुका है। नंबर-3 पर यस्तिका भाटिया का प्रयोग सफल नहीं रहा। श्रेयंका पाटिल की चोट से बैलेंस बिगड़ा है। तेज गेंदबाजी में लगातार बदलाव और खराब फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। हालांकि भारत ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड रनचेज किया था। कप्तान हरमनप्रीत की फॉर्म चिंता बनी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 4 मैचों में 85 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 106.25 है और वह अब तक एक भी छक्का नहीं लगा सकी हैं। टीम यस्तिका भाटिया की जगह भारती फुलमाली को मौका दे सकता है। तेज गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी और नंदनी शर्मा में से किसी एक पर फैसला होगा। स्मृति मंधाना ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जबकि, श्री चरणी ने सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। पेरी शानदार फॉर्म में, लिचफील्ड भी फिट ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 48 गेंदों पर 71 रन बनाए और एक ओवर में 2 विकेट लिए। टी-20 वर्ल्ड कप में यह उनका पहला अर्धशतक था। चोट से उबर चुकी फीबी लिचफील्ड के लूसी हैमिल्टन की जगह प्लेइंग-11 में लौटने की संभावना है। लॉर्ड्स की पिच और मौसम इस वर्ल्ड कप में लॉर्ड्स में अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है। इसमें इंग्लैंड ने 186/7 बनाए थे और वेस्टइंडीज को 148/5 पर रोक दिया था। रविवार को यहां बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों मैचों की पॉसिबल प्लेइंग-11 IND Vs AUS भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली/यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह और एन श्री चरणी। ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), अलाना किंग और किम गर्थ। BAN Vs SA बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शारमिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्टारी, रितु मोनी, शोरना अख्तर, रबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और संजिदा अख्तर मेघला। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसन, मारीजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायन, डेन वान नीकेर्क, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, आयाबोंगा खाका और नोनकुलेको म्लाबा। ————————————————— विमेंस क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली का अर्धशतक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू, सीरीज बचाने उतरेगा भारत:आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 आज; बेलफास्ट में बॉलर्स को मदद मिलेगी

चांदी बीते हफ्ते ₹15432 और सोना ₹5097 सस्ता हुआ:अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार, उबर इंडिया के CEO का इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *