सक्ती- युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्त से बाहर:कांग्रेस ने बनाई जांच समिति; गमछा बांधकर बाइक पर आए थे बदमाश

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 2 युवकों ने घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे यह वारदात हुई। घटना को 30 घंटे से भी ज्यादा वक्त गुजर गए, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, हालांकि पुलिस ने संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने का दावा किया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बाइक सवार 2 युवक मुंह पर सफेद गमछा बांधे हुए थे। एक गन लेकर घर के अंदर घुसा और दूसरा बाहर खड़ा रहा। उसने परिवार वालों से युवती के बारे में पूछताछ की। तभी पूर्णिमा बाहर निकली। युवक ने उसे देखते ही 3 राउंड फायरिंग कर दी। इस मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 सदस्यीय जांच समिति बनाई है। देखिए पहले ये तस्वीरें… शादी टूटने के बाद घर में रहती थी दरअसल, ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान पिछले 4 साल से स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सेल्स का काम कर रही थी। ये कंपनी पंजाब की है। पूर्णिमा की शादी रायगढ़ जिले में हुई थी, लेकिन रिश्ता टूटने के बाद 2 साल से वह अपने घर में ही रह रही थी। आरोपी ने 3 राउंड फायरिंग की शुक्रवार (26 जून) सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार 2 युवक उसके घर पहुंचे। दोनों सफेद कपड़े से मुंह ढके हुए थे। बाइक में नंबर भी नहीं लिखा था। एक अंदर जाकर पूर्णिमा के बारे में पूछने लगा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर निकली, उस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी गई। पूर्णिमा के सिर पर लगी गोली गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों से बाहर आए तो उन्होंने पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल- 112 की टीम ने फौरन पूर्णिमा को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के सीनियर अफसर और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम एक्टिव हो गई। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वारदात की वजह अब तक स्पष्ट नहीं फिलहाल पुलिस ने इस वारदात के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि हमला किस वजह से किया गया और इसमें शामिल आरोपी कौन हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में दहशत दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ इलाकों में नाकेबंदी भी की गई है। कांग्रेस ने बनाई जांच समिति इस मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 सदस्यीय जांच समिति बनाई है। इस समिति की जिम्मेदारी चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव को दी गई है। उन्हें समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं विधायक व्यास कश्यप, शेषराज हरबंश, राघवेंद्र सिंह और बालेश्वर साहू को समिति का सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस की यह जांच समिति पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी और घटना की पूरी जानकारी जुटाकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। ……………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सर्राफा व्यापारी की बीच बाजार गोली मारकर हत्या: पेंड्रा में सोना-चांदी लूटकर ले गए 3 बदमाश, विरोध करने पर सीने पर की फायरिंग पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। दुकान बंद करते समय बदमाश प्रदीप सोनी से सोना-चांदी लूटने लगे, उन्होंने विरोध किया तो सीने पर गोली मार दी। मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

श्रेयस ने हार को कप्तानी की बेहतरीन शुरुआत बताया:बोले- इस एक्सपीरियंस से आगे बेहतर करूंगा; वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद आयरलैंड से हारा भारत

गूगल की 4.2 करोड़ की नौकरी छोड़कर रेस्टोरेंट खोला:अब साल की कमाई 21 करोड़ से ज्यादा; सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *