इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹15432 कम होकर ₹2.17 लाख किलो हुई, सोना ₹5097 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 5,097 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 जून को 1.45 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.32 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। यानी इसकी कीमत 15,432 रुपए कम हुई। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 27 जून 2026 चांदी इस साल 1.69 लाख रुपए गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 36 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 149 दिन में चांदी 1.69 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना 149 दिन में ₹36 हजार और चांदी ₹1.69 लाख सस्ती सोर्स: IBJA सोने-चांदी के दाम में गिरावट की वजह ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

More From Author

थरूर बोले- पासपोर्ट पर सरकार के फैसले बेतुके:इससे जनता में भ्रम फैल रहा; पासपोर्ट और आधार कार्ड को नागरिकता प्रमाण माना जाए

EPFO-3.0 से अब UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा:75% तक रकम निकालने की सुविधा मिलेगी; आधार OTP से वेरिफिकेशन होगा; खास ATM कार्ड मिलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *