ओडिशा के झारसुगुड़ा और बरगढ़ जिलों के दवा कारोबारियों ने हमारे असंवेदनशील सिस्टम, औषधि विभाग के साथ मिलकर रायगढ़ को एचआईवी का हॉटस्पॉट बना दिया है। 16 से 26 साल के युवा जागरूकता के अभाव में नशीला इंजेक्शन लेने एक ही सिरिंज का उपयोग कर रहे हैं। इससे वे एचआईवी की चपेट में आए हैं। 67 रुपए तक के इंजेक्शन 700 रुपए तक खरीदने के लिए ये लोग लूट, चोरी और छिनतई जैसी वारदातों में शामिल होते हैं। सिर्फ पर्चे पर दी जाने वाली अफीम जैसे रसायन से बनी दर्द निवारक ब्यूटोरफेनॉल और पेंटाजोसिन इंजेक्शन रायगढ़ जिले में 10 गुना तक दामों पर बिक रहे हैं। वेंडरों का एक नेटवर्क ओडिशा से लाकर गली मोहल्ले में इसकी सप्लाई कर रहा है। तीन-चार सालों से चल रहे इस खतरनाक खेल ने 135 के करीब युवाओं को एचआईवी पीड़ित कर दिया है। रामभांटा में भास्कर एक घर पहुंचा जहां तीन सगे भाई एचआईवी पॉजिटिव हैं। इनसे जानकारी लेकर नेटवर्क को समझा। ओपियोइड डेरिवेटिव ड्रग का नशे के लिए इस्तेमाल : ब्यूटोरफोनॉल और पेंटाजोसिन दोनों अफीम जैसे केमिकल से तैयार दर्द निवारक हैं। ये इंजेक्शन ऑपरेशन, सिजेरियन के बाद दर्द या सामान्य से तेज दर्द का इलाज के लिए दिया जाता है। यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर असर कर दर्द को खत्म करता है। नशेड़ी इसका ओवरडोज और दूसरे नशे के साथ ले रहे हैं। ब्यूट्रम का एक एमएल एम्पुल ~67 का है और टेंजोविन का एक एम्पुल 49 रुपए का है। दोनों 500 से 700 तक बिकते हैं। स्टिंग ऑपरेशन… 38 घरों तक पहुंचा भास्कर: संक्रमित युवा दूसरों को दे रहे हैं बीमारी भास्कर की टीम जूटमिल के कयाघाट, कोतरा रोड सोनिया नगर, बापू नगर (पुराने ट्रैफिक थाने के पीछे) और रामभांटा जैसे इलाकों में पहुंची। भास्कर 38 घरों तक पहुंचा, परिजन और मोहल्ले के लोगों से बात की, तो 16 से 26 साल के 135 युवाओं के संक्रमित होने की जानकारी मिली। नशे की लत के कारण चोरी, मारपीट जैसे अपराध कर रहे है। संक्रमितों में 4 जेल में बंद हैं। सुराग जुटाने जेल के भीतर बंदियों से मिली भास्कर की टीम रायगढ़ पुलिस द्वारा हाल ही में पकड़े गए आरोपियों (सूरज पंडित और विमल केरकेट्टा) से भास्कर टीम ने जेल में मुलाकाती बनकर सुराग जुटाए। इसके बाद ओडिशा से रायगढ़ तक 7 दिनों तक स्टिंग ऑपरेशन किया गया…. पीड़ितों की जुबानी: खराब संगत, अपराध का तोहफा 500 से नीचे नहीं देता हूं, किसी-किसी से 700 रुपए तक लेता हूं… समाज में युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले सचेत रहे हैं। पुलिस बहुत गहनता से कार्रवाई कर रही है। नशा करने या ऐसी सामग्री बेचने वाले सुधर जाएं नहीं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। हमने पिछले कुछ महीनों से लगातार मुहिम चलाई है। शराब की अवैध बिक्री, शेड्यूल एच या एक्स दवाओं को बगैर मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के बेचने वालों को गिरफ्तार भी किया गया है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करते रहेंगे। -शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़
