बतरा-डैम हादसा, 30 घंटे बाद भी युवक का सुराग नहीं:मछली पकड़ने गए ग्रामीणों की नाव पलटी, 6 तैरकर बच निकले, 2 शव मिले

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित बतरा डैम में डूबे 3 ग्रामीणों में से 2 का शव बरामद कर लिया गया है। 1 की तलाश जारी है। सोमवार रात 2 बजे 9 ग्रामीणों से भरी नाव अचानक पलट गई थी। इनमें 6 ग्रामीण तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए थे, जबकि 3 लापता थे। 15 घंटे बाद 2 लोगों का शव मिला है। बताया जा रहा है कि डैम में मछली पकड़ना बैन किया गया था, बावजूद इसके सभी लोग चोरी-छिपे रात में जाल बिछाकर मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। सभी ग्राम राईं, भैयाथान और उचडिह के रहने वाले हैं। घटना करंजी चौकी क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची DDRF (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम अन्य की तलाश में जुटी हुई है। कुछ और तस्वीरें देखिए… 2 का शव मिला, 1 लापता जानकारी के मुताबिक, घटना रात 2 बजे की है। एक नाव पर सवार होकर 9 ग्रामीण मछली पकड़ने निकले थे। अचानक बैलेंस बिगड़ने से नाव पलट गई, जिसके बाद 6 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। 3 ग्रामीण बाहर नहीं निकल सके और पानी में बह गए। अगले दिन सुबह रेस्क्यू के दौरान 2 लोगों का शव बरामद किया गया है। अन्य 1 ग्रामीण की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना रात में ही रिश्तेदारों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इधर, सूचना पर करंजी पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान जारी है। डैम में मछली पकड़ने पर बैन बताया जा रहा है कि बतरा डैम में पहले मछली पालन का ठेका दिया गया था। लीज की अवधि समाप्त होने के बाद डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बावजूद ग्रामीण रात में चोरी-छिपे मछली पकड़ने गए थे। जिनके शव मिले लापता की तलाश जारी तैर कर बाहर निकलने वाले 6 लोग ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… घोघरा डैम में डूबने से गर्भवती मां-बेटी की मौत: जशपुर में नहाने के दौरान हादसा, बड़ी बेटी ने तैरकर बचाई जान छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार को घोघरा डैम में डूबने से 8 माह की गर्भवती महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। नहाने के दौरान मां-बेटी गहरे पानी में चली गई, जिससे दोनों की जान चली गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

18वें जन्मदिन पर छात्रा की लाश नाले में दफन मिली:सिर पर 6 इंच गहरी चोट से खोपड़ी टूटी, पैर के पंजे जानवरों ने नोचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *