बिलासपुर जेल में सीमेंट स्लैब से कैदी का सिर कुचला:उम्रकैद काट रहे बंदी को नहीं मिली माफी अर्जी, तो दूसरे आरोपी को मार डाला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में रेप के आरोप में सजा काट रहे कैदी का मर्डर हुआ है। उसी जेल में बंद एक साइको किलर ने सीमेंट से बने स्लैब से कैदी का सिर कुचल दिया।बताया जा रहा है कि, साइको किलर माफी की अर्जी खारिज होने के बाद से तनाव में था। मंगलवार सुबह उसने नाली में लगे सीमेंट के ढक्कन को उठाया और 4-5 बार वार कर कैदी की हत्या कर दी। इस दौरान आसपास मौजूद कैदियों ने छुड़ाने की कोशिश की। घायल कैदी को हॉस्पिटल भी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की बात कहीं है। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नीलू जगत (27) निवासी कोटा के दबनपुर के रूप में हुई है। उसने नाबालिग लड़की से रेप किया था, जिसके बाद साल 2024 से जेल में बंद था। वहीं, हत्या के आरोपी राजेश राय (40) मुंगेली जिले का रहने वाला है, वह करीब 17 साल से ट्रिपल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसने माफी की अर्जी लगाई थी, लेकिन उसकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। उसके भाई सुरेश राय को इसी मामले में माफ करते हुए 2025 में रिहा कर दिया गया है। इससे वह मानसिक तनाव में चल रहा था। इस बीच 23 जून की सुबह साढ़े 5 बजे उसने नीलू जगत के सिर पर नाली के स्लैब से ताबड़तोड़ 4-5 बार वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मानसिक रोगी बंदियों की बैरक में वारदात यह घटना जेल के ई-1 वार्ड में हुई, जो मानसिक रूप से बीमार बंदियों के लिए आरक्षित है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश राय भी मानसिक बीमारी से ग्रसित है। इसी बैरक में दोनों बंदी रखे गए थे। जेल के अंदर हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल सेंट्रल जेल जैसी हाई सिक्योरिटी जेल के अंदर हुई इस हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि, जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर सेंट्रल जेल में फायरिंग के आरोपियों का VIDEO: मोबाइल लेकर घुसे रिश्तेदार, ‘सीधा ठोक दू’ गाने पर बनाई रील, लिखा- जल्दी आओ मामा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद गोलीकांड के आरोपियों का रील वायरल हुआ है। आरोपियों से मिलने गए रिश्तेदार ने मुलाकाती कक्ष में वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया और कैप्शन में लिखा- जल्दी आओ मामा लोग। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

श्री चरणी पहली बार नंबर-1 विमेंस टी-20 बॉलर:वर्ल्डकप 2026 में सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए; बैटिंग में स्मृति मंधाना टॉप-5 में

अल्का याग्निक, ममूटी और विजय अमृतराज को पद्म भूषण:राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया अवॉर्ड; दूसरे चरण में 65 हस्तियों को सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *