कल हॉकी में भारत-पाकिस्तान मैच:FIH प्रो लीग में मुकाबला, पिछली भिड़ंत 2024 में हुई; अभी भारत 8वें और पाकिस्तान 9वें स्थान पर

भारतीय मेंस हॉकी टीम मंगलवार को FIH प्रो लीग के लंदन लेग के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से खेलेगी। मुकाबला लंदन के ली वेली हॉकी सेंटर में भारतीय टाइमिंग के हिसाब से शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें करीब दो साल बाद आमने-सामने हो रही हैं। इनकी पिछली भिड़ंत 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी। तब भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 2 गोल की बदौलत 2-1 से जीत हासिल की थी। पॉइंट्स टेबल में भारत 8वें और पाकिस्तान 9वें स्थान पर 9 टीमों के पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 8वें स्थान पर मौजूद है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भारत से ठीक एक पायदान नीचे 9वें स्थान पर है और उसे अभी टूर्नामेंट में अपना पहला पॉइंट्स हासिल करना बाकी है। टूर्नामेंट के होम लेग में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां टीम 4 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी और कुल 19 गोल खाए थे। तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड को 3-2 से हराया भारतीय टीम ने अपने रॉटरडैम में हुए पिछले लेग में 4 में से 2 मैच जीते थे। भारत ने वर्ल्ड नंबर-2 और तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड को 3-2 से हराया। साथस ही भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की थी। इस लेग में भारतीय टीम इन दोनों टीमों से 1-1 मैच हारी भी थी। मुश्किल दौर से गुजर रही पाकिस्तानी टीम लंदन लेग से पहले पाकिस्तान की टीम बेहद खराब दौर से गुजर रही है। टीम जर्मनी, नीदरलैंड्स, बेल्जियम और स्पेन के खिलाफ अपने सभी 12 प्रो लीग मैच हार चुकी है और उस पर टूर्नामेंट से बाहर (रेलीगेशन) होने का खतरा मंडरा रहा है। इस सीजन 13 स्टेज खेले जा रहे FIH प्रो लीग का यह सातवां सीजन है। 2025-26 सीजन में कुल 13 स्टेजेस (लेग) खेले जा रहे हैं, जो 10 देशों में आयोजित किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट 9 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ था और 28 जून 2026 तक चलेगा। इस सीजन में मेंस और विमेंस कैटेगरी में 9-9 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम 16 मैच खेलती है और मुकाबले अलग-अलग स्टेज में खेले जाते हैं, जहां कई टीमें एक ही वेन्यू पर इकट्ठा होकर दो-दो मैच खेलती हैं। FIH प्रो लीग में चैंपियन कैसे चुना जाता है?
FIH प्रो लीग में हर जीत पर 3 पॉइंट्स मिलते हैं। हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं मिलता। ड्रॉ होने पर मैच शूटआउट में जाता है। शूटआउट जीतने वाली टीम को 2 और हारने वाली टीम को 1 अंक मिलता है। लीग स्टेज के अंत में पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जाता है। इसके अलावा, 2025-26 सीजन की चैपिंयन टीम को 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए सीधा कोटा भी मिलेगा।

More From Author

UAE, भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीद सकता है:एयर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर पर भी बातचीत जारी; मिडिल ईस्ट तनाव के बीच रक्षा सहयोग बढ़ा

X बॉयफ्रेंड को फंसाने इंस्टाग्राम पर बनाई फेक ID:खुद को भेजे अश्लील मैसेज, फिर थाने में की शिकायत, लव-रिलेशन खत्म होने पर रची साजिश,गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *