वर्ल्ड अपडेट्स:रिपोर्ट- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सोमवार तक इस्तीफा दे सकते हैं; सरकार ने दावे को खारिज किया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के जल्द इस्तीफा देने की अटकलें तेज हो गई हैं। ब्रिटेन के अखबार ‘द ऑब्जर्वर’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह सोमवार तक इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं या पद छोड़ने का रोडमैप बता सकते हैं। हालांकि सरकार ने इन खबरों को खारिज किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि, स्टार्मर की पार्टी लेबर पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद उनसे इस्तीफा देने या पद छोड़ने की मांग कर चुके हैं। न्यूज एजेंसी ANI मुताबिक, हाल के महीनों में स्टार्मर पर पार्टी के अंदर से दबाव बढ़ा है। यह दबाव तब और बढ़ गया, जब लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहम ने शुक्रवार को एक संसदीय सीट जीत ली। उन्हें स्टार्मर के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, स्टार्मर ने शुक्रवार को साफ कहा था कि वह नेतृत्व को लेकर किसी भी चुनौती का सामना करेंगे और पार्टी को आपसी खींचतान से बचना चाहिए।

More From Author

सोना एक हफ्ते में ₹2830 और चांदी ₹10609 सस्ती:निवेशकों के शेयर-बॉन्ड्स आसानी से वारिसों के नाम होंगे, रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली C6 की डिलीवरी शुरू

ओडिशा से महिला गांजा सप्लायर गिरफ्तार:MP भेजा जा रहा था, रायगढ़ में 25.62 लाख के माल के साथ 3 तस्कर पकड़े जा चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *