छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार:सक्ती में बिजली गिरने से छात्रा की मौत, 23 जून के बाद आगे बढ़ेगा मानसून

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश के जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस खराब मौसम के बीच शुक्रवार शाम को सक्ती जिले के ग्राम अंडा में घर के बाहर खेल रही 6वीं की छात्रा दीप्ति चंद्रा (11) बिजली की चपेट में आ गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम राजधानी रायपुर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

More From Author

लेबनान पर हमले से नाराज ईरान ने होर्मुज बंद किया:कहा- इजराइल पर अमेरिका लगाम नहीं लगा पा रहा; आज स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान की बातचीत

आज री-NEET परीक्षा…छत्तीसगढ़ में 45 हजार कैंडिडेट्स होंगे शामिल:रायपुर में 25 एग्जाम सेंटर,11 से 1:30 बजे तक मिलेगी एंट्री;जानिए किन चीजों पर रहेगा बैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *