कुन्हा के डबल गोल से जीता ब्राजील:ग्रुप-सी के टॉप पर आया, हैती फुटबॉल वर्ल्डकप से बाहर होने वाली पहली टीम

5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत से ब्राजील ग्रुप-सी के टॉप पर आ गई। जबकि, हैती टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड माथियस कुन्हा को इस मैच की स्टार्टिंग-11 में मौका मिला। उन्होंने 23वें और 36वें मिनट में गोल दागे। एक गोल विनीसियस जूनियर के बूट से आया। अब 24 जून को ब्राजील का मैच स्कॉटलैंड से होगा, जबकि हैती अपने अंतिम ग्रुप मैच में मोरक्को से भिड़ेगा। सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच- विनीसियस जूनियर पहले हाफ में आए तीनों गोल ब्राजील ने 24 साल पुराना वर्ल्ड कप रिकॉर्ड दोहराया डिफेंस ने संभाली जिम्मेदारी, दूसरा हाफ गोल रहित रहा मैच के दूसरे हाफ में हैती ने वापसी की कोशिश की, लेकिन ब्राजील के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर के सामने कोई खास मौका नहीं बना सका। 1974 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रही हैती की टीम दो मैचों में हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई। गोल डिफरेंस से ब्राजील आगे इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में ब्राजील पहले और मोरक्को दूसरे स्थान पर है। दोनों के एक समान 4-4 अंक हैं, हालांकि ब्राजील गोल डिफरेंस की वजह से टेबल के टॉप पर है। ब्राजील का गोल डिफरेंस 3 है, जबकि मोरक्को का 1 है। गोल डिफरेंस टूर्नामेंट में किसी टीम के टोटल गोल और गंवाए गए गोल के बीच का अंतर होता है। उदाहरण के रुप में किसी टीम ने टूर्नामेंट में 5 गोल दागे हैं और 3 गोल खाए हैं, तो उसका गोल डिफरेंस 2 होगा। ——————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। अमेरिकी टीम ने 32 साल बाद नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

अतिशेष व्याख्याताओं को हाईकोर्ट से राहत नहीं:कहा- जहां छात्र नहीं, वहां शिक्षकों को रखने का कोई औचित्य नहीं,सिंगल बेंच के फैसले पर लगाई मुहर

न्यूजीलैंड की इंग्लैंड पर 352 रन की बढ़त:ओवल टेस्ट में हेनरी निकोल्स का कमबैक शतक, रचिन के साथ 161 रन की पार्टनरशिप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *