भास्कर अपडेट्स:दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹34 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन पकड़ी गई

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी ड्रग्स तस्करी का मामला पकड़ा है। 16 जून को कुआलालंपुर से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को शक के आधार पर रोका गया। यात्री के दो ट्रॉली बैगों की जांच करने पर उनमें से सफेद पाउडर से भरे चार पैकेट मिले। जांच में यह पदार्थ हेरोइन निकला। बरामद हेरोइन का वजन करीब 6.9 किलोग्राम है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त हेरोइन की कीमत लगभग ₹34.67 करोड़ है। कस्टम विभाग ने यात्री को NDPS कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है। हेरोइन को भी जब्त कर लिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में पिज्जा खाने से 34 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक फूड आउटलेट से शावरमा पिज्जा खाने के बाद 34 लोग बीमार पड़ गए। बीमार होने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, लोगों ने बुधवार रात पिज्जा खाया था। इसके बाद गुरुवार दोपहर से उन्हें पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और दस्त जैसी शिकायतें होने लगीं। गुरुवार शाम से मरीज सरकारी अस्पताल पहुंचने लगे और यह सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। कुल 34 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद पुलिस ने फूड आउटलेट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पिज्जा के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि बीमारी की सही वजह का पता लगाया जा सके। ओडिशा के सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 49 प्लॉट और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा ओडिशा सतर्कता (विजिलेंस) विभाग ने कोरापुट जिले के कोटपाड ब्लॉक में सहायक कार्यपालन अभियंता (Assistant Executive Engineer) सत्यनारायण सेठी के ठिकानों पर रेड की। 7 स्थानों पर एक साथ की गई छापेमारी में 49 कीमती प्लॉट, दो फार्महाउस, 940 ग्राम सोने के आभूषण, 2.5 किलोग्राम चांदी और ₹5.48 लाख कैश मिला। इसके अलावा दो फ्लैट और ₹60.92 लाख की बैंक तथा डाकघर जमा राशि का भी पता चला है, जिनकी जांच की जा रही है। जांच में पता चला कि एक फार्महाउस 10.03 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जहां आम और यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। दूसरा फार्महाउस 4.35 एकड़ में फैला हुआ है और वहां नीलगिरी का बागान है। विजिलेंस विभाग का कहना है कि तलाशी अभियान अभी जारी है और आगे और संपत्तियों का खुलासा हो सकता है। सत्यनारायण सेठी ने साल 1998 में ₹7100 मासिक वेतन पर जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। बाद में उन्हें पदोन्नति मिलती गई और साल 2025 में वह असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बने थे।

More From Author

NEET री-एग्जाम के लिए आज NTA की देशभर में मॉकड्रिल:भारत के 551 शहरों में सेंटर, 22.79 लाख+ अभ्यर्थियों के लिए 2 लाख कर्मी तैनात

भारत Vs अफगानिस्तान तीसरा वनडे आज:क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, चेन्नई में 55% बारिश की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *