फीफा वर्ल्ड कप 2026:3 मिनट का हाइड्रेशन ब्रेक बना ‘मोमेंटम किलर’; इस दौरान 85 करोड़ तक के एड स्लॉट

फीफा वर्ल्ड कप में एक नया नियम चर्चा और विवाद का केंद्र बन गया है। फीफा ने टूर्नामेंट में ‘अनिवार्य हाइड्रेशन ब्रेक’ की शुरुआत की है। नियम के मुताबिक, पहले हाफ के 22वें मिनट और दूसरे हाफ के 67वें मिनट के आसपास खेल को रोककर खिलाड़ियों को पानी पीने के लिए 3 मिनट का समय दिया जा रहा है। फीफा का कहना है कि भीषण गर्मी और उमस से खिलाड़ियों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। खिलाड़ी और कोच इन ब्रेक्स को ‘मोमेंटम ब्रेक’ कह रहे हैं। जब कोई टीम लगातार हमले कर रही होती है और दूसरी टीम दबाव में होती है, तभी यह 3 मिनट का ब्रेक रेस्क्यू की तरह आता है। अमेरिकी महिला टीम की कोच एम्मा हेस ने कहा कि यह ब्रेक उस टीम के लिए वरदान है, जो अपना मोमेंटम खो रही होती है। केस स्टडी: इन मैचों में हाइड्रेशन ब्रेक के बाद पलटा पासा ब्रेक से सुपर बाउल जैसी कमाई, ब्रॉडकास्टर उठा रहे इनका फायदा यूएस स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के रिसर्च एनालिस्ट माइकल जॉनसन के मुताबिक, यह 3 मिनट का ब्रेक ब्रॉडकास्टर्स के लिए ‘अलादीन का चिराग’ साबित हो रहा है। वर्ल्ड कप के 104 मैचों के दौरान मिलने वाले ये कमर्शियल ब्रेक बेहद मूल्यवान हैं। अमेरिकी बाजार में इस 3 मिनट के स्लॉट की कीमत सुपर बाउल के विज्ञापनों जितनी यानी करीब 65 से 85 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज डिफेंडर गैरी नेविल ने भी इसे ‘चोरी-छिपे लाया गया विज्ञापन ब्रेक’ करार दिया है, जिसका फायदा फॉक्स जैसे अमेरिकी ब्रॉडकास्टर्स उठा रहे हैं। हालांकि, ब्रिटेन के आईटीवी और टेलीमुंडो इस दौरान विज्ञापन न दिखाकर खेल का विश्लेषण दिखा रहे हैं। खिलाड़ियों से लेकर कोच तक ने की आलोचना ……………….. यह खबर भी पढ़ें… मेसी ने फुटबॉल वर्ल्डकप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा: हैट्रिक गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बने, 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 17 जून को फुटबॉल वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अल्जीरिया के खिलाफ उन्होंने 3 गोल मारे। अब वे फुटबॉल वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए है। यह वर्ल्ड कप में मेसी की पहली हैट्रिक भी है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 30 अवैध बंकर ध्वस्त किए, हथियार भी बरामद

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड मैच आज:दोनों को पहली जीत का इंतजार; हारने पर सेमीफाइनल पहुंचना मुश्किल होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *