ट्रेनों में किन्नरों ने कपड़े उतारकर किया डांस, VIDEO:यात्रियों से बदसलूकी और उगाही, राजा-रजिया ग्रुप में विवाद, थाने में भी मचाया हंगामा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में किन्नरों ने यात्रियों से बदसलूकी की और उनसे जबरन पैसे मांगे। वहीं, ट्रेन में कुछ किन्नरों के कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करते हुए डांस करने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रजिया किन्नर और राजा किन्नर के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों गुट थाने पहुंच गए, जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो और अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इसी वजह से तनाव बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले राजा किन्नर और रजिया किन्नर के गुट के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान राजा किन्नर के समर्थकों ने रजिया किन्नर के चेलों के साथ मारपीट की थी। दोनों ग्रुप ट्रेनों में मांगते हैं पैसे राजा और रजिया अलग-अलग किन्नर ग्रुप की नायक सरदार हैं। राजा किन्नर के चेले कोटा-पेंड्रा रोड रूट की ट्रेनों में घूमकर यात्रियों से पैसे मांगते हैं। वहीं रजिया किन्नर के चेले बिलासपुर, बिल्हा, रायपुर और रायगढ़ रूट की ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगते हैं। ट्रेन में आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ किन्नर ट्रेन के कोच के अंदर यात्रियों के बीच आपत्तिजनक तरीके से डांस करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर यात्रियों के साथ बदसलूकी भी की गई। किन्नर पूजा बोली- 4 महीने पुराना वीडियो वायरल वीडियो में नजर आ रही एक किन्नर का नाम पूजा बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर पूजा ने सफाई देते हुए कहा कि यह करीब 4 महीने पुराना वीडियो है। हाल ही में हुए विवाद के बाद बदनाम करने के लिए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फिर से वायरल किया जा रहा है। पूजा ने कहा कि मामले को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है और इसके पीछे आपसी विवाद की वजह है। थाने में भिड़े किन्नर गुटों के मुखिया बताया जा रहा है कि ट्रेनों में पैसे मांगने के क्षेत्र और दबदबे को लेकर राजा किन्नर और रजिया किन्नर के गुटों के बीच विवाद बढ़ गया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। बुधवार को शिकायत लेकर दोनों गुटों के मुखिया राजा किन्नर और रजिया किन्नर अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे। लेकिन वहां भी विवाद खत्म नहीं हुआ। दोनों पक्ष थाने के अंदर एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे और अपने-अपने चेलों का पक्ष रखने लगे। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और थाने में हंगामे जैसी स्थिति बन गई। पुलिस के सामने होता रहा हंगामा स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतना हंगामा होने के बाद भी पुलिस स्थिति संभालने में सक्रिय नहीं दिखी। घटना के समय थाना प्रभारी भी थाने में मौजूद थे। पुलिसकर्मी दोनों पक्षों की हरकतें देखते रहे, लेकिन उन्हें रोक नहीं सके। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

More From Author

NSE ने IPO के लिए ड्राफ्ट फाइल किया:30 हजार करोड़ का हो सकता है इश्यू, ये पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा

तमिलनाडु में NEET छात्रा का सुसाइड:व्हाट्सएप पर लिखा- दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा; दो दिनों में तीसरी घटना, अब तक 14 मौतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *